MP News: ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामला: आरोपी सास और पति की न्यायिक हिरासत बढ़ी, सीबीआई जांच तेज
MP News: एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस में आरोपी उनकी सास (रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह) और पति (एडवोकेट समर्थ सिंह) की न्यायिक रिमांड 14 जुलाई तक बढ़ा दी गई है, दोनों आरोपियों को मंगलवार को भोपाल की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया, जहां से यह फैसला सामने आया।
सीबीआई ने जांच तेज करने के लिए मांगी अनुमति
सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत में दो अहम आवेदन प्रस्तुत किए। जांच एजेंसी ने कोर्ट से अनुमति मांगी है कि आरोपी समर्थ सिंह के जब्त किए गए लैपटॉप का पासवर्ड उपलब्ध कराया जाए और दोनों आरोपियों के वॉयस सैंपल लिए जाएं, सीबीआई का कहना है कि डिजिटल और फॉरेंसिक जांच को आगे बढ़ाने के लिए ये जरूरी कदम हैं। इन आवेदनों पर अब 3 जुलाई को सुनवाई होगी।

लैपटॉप और डिजिटल सबूत जांच के केंद्र में
पीड़ित पक्ष के वकील ने बताया कि समर्थ सिंह का लैपटॉप पहले ही सीबीआई द्वारा जब्त किया जा चुका है, लेकिन वह लॉक्ड है। जांच एजेंसी को डिवाइस का एक्सेस मिलने के बाद ही महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत सामने आ सकते हैं, वहीं, वॉयस सैंपल से जुड़े आवेदन पर अदालत ने आरोपी पक्ष से जवाब मांगा है।
चोरी मामले की मांग पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी
सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष ने दावा किया कि रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर में हाल ही में चोरी हुई थी और इस मामले की जांच भी जरूरी है, हालांकि, सीबीआई ने इस मांग का विरोध करते हुए कहा कि चोरी की घटना और ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अलग है, इसलिए इसे वर्तमान सुनवाई से जोड़ना उचित नहीं है, इस पर अदालत ने कहा कि यदि कोई नई मांग है तो उसे लिखित रूप में दाखिल किया जाए, केवल मौखिक आग्रह पर आदेश नहीं दिया जाएगा।
कोर्ट ने रिमांड बढ़ाने का दिया आदेश
सीबीआई ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की, जिसका बचाव पक्ष ने विरोध किया। उनका कहना था कि इसके लिए कोई नया आधार नहीं है, लेकिन अदालत ने दलीलों को खारिज करते हुए दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाने का आदेश दे दिया।
चोरी की घटना का भी हुआ जिक्र
इसी मामले से अलग, 27-28 जून की रात रिटायर्ड जज के घर में चोरी की कोशिश की गई थी। पुलिस की गश्त और सायरन बजने के बाद चोर मौके से फरार हो गए थे, पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में पदोन्नति प्रक्रिया फिर शुरू होने के संकेत, कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

