MP News : मैहर, मनकीसर धान खरीदी केंद्र से 1 करोड़ की धान गायब, EOW की छापेमारी जारी

MP News : मैहर, मनकीसर धान खरीदी केंद्र से 1 करोड़ की धान गायब, EOW की छापेमारी जारी

MP News : मैहर, मनकीसर धान खरीदी केंद्र से 1 करोड़ की धान गायब, EOW की छापेमारी जारी

MP News : मैहर के मनकीसर धान खरीदी केंद्र से एक करोड़ रुपए की धान गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ई-उपार्जन पोर्टल के अनुसार, 4 हजार क्विंटल धान कम पाई गई, जिसके बाद आर्थिक अपराध शाखा ने इस घोटाले की जांच शुरू कर दी है।

जांच के घेरे में कई खरीदी केंद्र

शुक्रवार को मैहर के विभिन्न वेयरहाउस और उपार्जन केंद्रों में EOW की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। खाद्य आपूर्ति विभाग ने पहले ही इस मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। रिपोर्ट के आधार पर भदनपुर स्थित पारस वेयरहाउस में भी छापेमारी की गई, जहां बड़ी मात्रा में धान की कमी की शिकायतें सामने आईं।

SP EOW के नेतृत्व में जांच तेज़

इस घोटाले को लेकर जिले के अन्य वेयरहाउस और धान खरीदी केंद्रों पर भी EOW की छानबीन जारी है। हालांकि, अधिकारियों ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। SP EOW रीवा और इंदौर के नेतृत्व में टीम जल्द ही इस मामले का खुलासा कर सकती है।

इस घोटाले से क्षेत्र के किसानों में आक्रोश है, क्योंकि खरीदी केंद्रों में धान के भंडारण और वितरण को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। अब सभी की नजरें EOW की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे इस पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़े : Rewa News : रीवा के जीडीसी की छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ की नारेबाजी, एडी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें