MP News : कर्ज की बोझ पर दबी मध्य प्रदेश की जनता, फिर कर्ज लेने जा रही मोहन सरकार
MP News : मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान 19 मार्च यानि रंगपंचमी के दिन मोहन सरकार दूसरी बार 6 करोड़ कर्ज लेने जा रही है कर्ज के भुगतान के लिए 7 साल, 21 साल और 24 साल में दो-दो हजार करोड़ रुपए की तीन अलग-अलग किस्तों में किया जाएगा |
जानिए कब लिया जाएगा कर्ज
मोहन सरकार ने 15 दिनों के अन्दर लिया जाने वाला तीसरा कर्ज होगा मोहन सरकार ने अकेले मार्च में ही 16 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी होगी और इसका भुगतान 19 मार्च 2032, 19 मार्च 2046 और 19 मार्च 2049 तक किया जायेगा |
जानकारी के मुताबिक एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक बीजेपी सरकार ने एक साल में 44 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया था इससे पहले 31 मार्च 2023 को सरकार पर कर्ज की राशि 3 लाख 31 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा थी मध्य प्रदेश की जनता पर 31 मार्च 2024 को ख़त्म हुए वित्तिय वर्ष में 3 लाख 75 हजार 578 करोड़ रुपए का कर्ज है |
सरकार पर अब कितना कर्ज
मध्य प्रदेश सरकार पर 31 मार्च 2024 तक 3,75,578 करोड़ रुपए का कर्ज था जबकि वर्तमान वित्तिय वर्ष में लिए गए 59 हजार करोड़ रुपए को मिलाकर ये आंकड़ा 4,34,578 करोड़ रुपये हो जाता है यानि मध्यप्रदेश सरकार पर कुल कर्ज का करीब 13 प्रतिशत से अधिक कर्ज मोहन सरकार ने वितीय वर्ष में लिया है मोहन सरकार ने 4.31 लाख का बजट जारी किया है लेकिन मध्य प्रदेश सरकार पर इस बजट से भी 3 हजार करोड़ का अधिक कर्ज है |
यह भी पढ़े : Mauganj News : मऊगंज दोहरे हत्याकांड की बड़ी अपडेट, आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई राइफल

Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |