Rewa News: सगरा थाना क्षेत्र में कुएं से युवती का शव बरामद, परिजनों ने हत्या और रेप का लगाया आरोप
Rewa News: रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक कुएं में युवती का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को बाहर निकाला गया।
युवती की पहचान और लापता होने की जानकारी
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 21 वर्षीय दिपाली कोरी (परिवर्तित नाम) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह 13 जून को घर से निकली थी, जिसके बाद से वह लापता थी, मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि युवती की पहले हत्या की गई और बाद में शव कुएं में फेंक दिया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना से पहले युवती के साथ गलत काम किया गया था और उसे एक मोबाइल फोन भी दिया गया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपों को गंभीरता से लिया गया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग जल्द से जल्द सच्चाई सामने आने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Rewa News: संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में एक्सपायर दवाएं देने का मामला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

