Rewa News: रीवा में पिकअप चालक से मारपीट और लूट, स्कूटी टक्कर के बाद युवकों का हमला, वीडियो वायरल

Rewa News: रीवा में पिकअप चालक से मारपीट और लूट, स्कूटी टक्कर के बाद युवकों का हमला, वीडियो वायरल

Rewa News: रीवा में पिकअप चालक से मारपीट और लूट, स्कूटी टक्कर के बाद युवकों का हमला, वीडियो वायरल

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र के लौवा लक्ष्मणपुर में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामूली सड़क हादसा अचानक हिंसक झड़प में बदल गया, जहां पिकअप चालक के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

कैसे शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन रीवा से बैकुंठपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान लौवा लक्ष्मणपुर के पास स्कूटी से हल्का टच हो गया। छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया, स्कूटी सवार युवकों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई।

मारपीट और लूट की वारदात

आरोप है कि सभी युवक शराब के नशे में थे। उन्होंने पिकअप चालक हरिहर प्रसाद को घेरकर बेरहमी से पीटा, इस दौरान जेब से नकदी छीनी गई, गले की चेन लूटी गई, वाहन में रखा सामान भी छीन लिया गया, चालक लगातार रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी।

वीडियो वायरल

घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने पूरी वारदात का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, वीडियो में आरोपी चालक के साथ मारपीट करते और उसकी जेब से पैसे निकालते साफ दिखाई दे रहे हैं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है।

पुलिस जांच में जुटी

घायल चालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी, रीवा में सामने आई यह घटना दिखाती है कि मामूली विवाद किस तरह गंभीर अपराध में बदल सकता है। अब सभी की नजर पुलिस कार्रवाई पर है कि आरोपियों को कब तक गिरफ्तार किया जाता है।

यह भी पढ़ें : Indore News: इंदौर के नमकीन उद्योग पर दोहरी मार, दाम बढ़े, विदेशों में एक्सपोर्ट आधा हुआ

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें