Rewa News: रीवा में ट्रैक्टर बैटरी चोर गिरोह का खुलासा, 25 वारदातों के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा में ट्रैक्टर बैटरी चोर गिरोह का खुलासा, 25 वारदातों के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा में ट्रैक्टर बैटरी चोर गिरोह का खुलासा, 25 वारदातों के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा की समान थाना पुलिस ने ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की कार्रवाई में 25 चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है. आरोपियों के पास से चोरी की बैटरियां, वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है.

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

पुलिस के अनुसार महाडाढ़ी निवासी शिव कुमार पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 जुलाई की रात रतहरा नहर के पास उनकी दुकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हो गई थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

सीसीटीवी और मुखबिर से मिली जानकारी

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जयंत चिकवा और सुमित चिकवा को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार की.

25 चोरी की वारदातों का खुलासा

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की बैटरी बरामद की गई. पूछताछ के दौरान दोनों से ट्रैक्टर बैटरी चोरी की 25 घटनाओं की जानकारी मिली. पुलिस अब इन सभी मामलों की जांच और सत्यापन कर रही है.

आरोपियों से सामान बरामद

थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से ट्रैक्टर बैटरी, प्लास, कटर और सुपर स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त की गई है. बरामद सामान की कीमत करीब 93 हजार रुपये बताई गई है, पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस उनसे अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: मऊगंज में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच लोग घायल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें