CG News: सक्ती वेदांता पावर प्लांट हादसे पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का शोक, जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश
CG News: सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश
मंत्री ने घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन से संपर्क कर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। मौके पर प्रशासन की टीम लगातार काम कर रही है, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घायलों का उपचार पूरी तरह से बेहतर और निःशुल्क किया जाए, तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
निष्पक्ष जांच के आदेश
उद्योग मंत्री ने कहा कि हादसे की विस्तृत जांच कराई जाएगी और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि श्रम सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
यह भी पढ़ें : CG News: 515 नई PACS समितियों का शुभारंभ, किसानों के लिए सहकारिता में बड़ा विस्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
