MP Weather News: मध्य प्रदेश में 20 नवंबर के बाद फिर हो सकती है बारिश, अमरकंटक में 10.7 डिग्री पहुंचा तापमान, कई शहरों में बढ़ी ठंड

MP Weather News: मध्य प्रदेश में 20 नवंबर के बाद फिर हो सकती है बारिश, अमरकंटक में 10.7 डिग्री पहुंचा तापमान, कई शहरों में बढ़ी ठंड

MP Weather News: मध्य प्रदेश में 20 नवंबर के बाद फिर हो सकती है बारिश, अमरकंटक में 10.7 डिग्री पहुंचा तापमान, कई शहरों में बढ़ी ठंड

MP Weather News: मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 20 नवंबर के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय सिस्टम को इसकी संभावित वजह माना जा रहा है. दूसरी ओर प्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिसका असर मध्य प्रदेश के तापमान पर भी दिखाई देने लगा है. खासकर रात और सुबह के समय लोगों को ज्यादा सर्दी महसूस हो रही है.

MP Weather: मानसून लौटा पर साइक्लोनिक सिस्टम अभी भी एक्टिव, एमपी में 20  अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड

अमरकंटक में सबसे कम 10.7 डिग्री तापमान

प्रदेश में गिरते तापमान का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीती रात 19 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. अनूपपुर जिले के अमरकंटक में सबसे कम 10.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ. वहीं प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा. इंदौर में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा कटनी के करौंदी में 11.3, शाजापुर के गिरवर में 11.7 और दमोह में 12 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट,  जानें

भोपाल और जबलपुर में भी गिरा पारा

ठंड का असर प्रदेश के दूसरे शहरों में भी दिखाई दे रहा है. छिंदवाड़ा और रायसेन में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नौगांव में पारा 13 डिग्री रहा, जबकि राजधानी भोपाल और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. उज्जैन में भी तापमान गिरकर 13.8 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम के इस बदलाव के चलते सुबह और देर रात ठंड का एहसास बढ़ने लगा है.

मानसून के 100 दिन बीते, विंध्य-बुंदेलखंड में मेहरबान रहे बादल, मालवा-निमाड़  को पानी की

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आगे बढ़ने पर बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय उत्तर-पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसके प्रभाव से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि जब यह सिस्टम आगे निकल जाएगा, तब उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं का प्रवाह बढ़ेगा. इसका सीधा असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा और तापमान में और गिरावट आ सकती है. पिछले 10 वर्षों के नवंबर महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो 9 साल दूसरे पखवाड़े में ठंड का असर ज्यादा रहा है. इस बार भी 15 नवंबर के बाद सर्दी बढ़ने की संभावना जताई गई है.

मध्य प्रदेश में बारिश के बाद कंपाएगी ठंड, स्वेटर-कंबल निकालने की कर लें  तैयारी

ग्वालियर-चंबल में बढ़ेगी सर्दी

नवंबर के दूसरे पखवाड़े में प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. इन इलाकों में उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं का प्रभाव सीधे पड़ता है. मौसम के पुराने रिकॉर्ड भी इस क्षेत्र में कड़ाके की ठंड की गवाही देते हैं. ग्वालियर में करीब 57 साल पहले नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. वहीं उज्जैन में लगभग 53 साल पहले नवंबर के दौरान पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

MP Weather Update: तेजी से बदल रहा है मौसम का मिजाज, तेज ठंड ने दी दस्तक..  दिन का भी लुढकेगा तापमान

फिर सक्रिय हो सकते हैं बारिश के सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में नवंबर के दौरान बारिश होने का पुराना ट्रेंड रहा है. इस बार भी महीने की शुरुआत से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. 20 नवंबर के बाद बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय सिस्टम के प्रभाव से बारिश की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में भी नए मौसमी सिस्टम सक्रिय हो सकते हैं. ऐसे में प्रदेशवासियों को आने वाले दिनों में ठंड के साथ बारिश का सामना भी करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू, 52 जिलों में बनेंगे परीक्षा केंद्र

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP Weather News: मध्य प्रदेश में 20 नवंबर के बाद फिर हो सकती है बारिश, अमरकंटक में 10.7 डिग्री पहुंचा तापमान, कई शहरों में बढ़ी ठंड”

Leave a Comment

और पढ़ें