Rewa News: छठ पूजा के दौरान रीवा के बड़ी पुल पर लगा जाम, आधे घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

Rewa News: छठ पूजा के दौरान रीवा के बड़ी पुल पर लगा जाम, आधे घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

Rewa News: छठ पूजा के दौरान रीवा के बड़ी पुल पर लगा जाम, आधे घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

Rewa News: रीवा में रविवार को छठ पूजा के दौरान बड़ी पुल पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई. विश्वकर्मा घाट जाने वाले श्रद्धालुओं की चार पहिया गाड़ियों की संख्या बढ़ने से पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. करीब आधे घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे. स्थिति इतनी खराब हो गई कि मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी जाम के बीच फंस गई. काफी देर तक एंबुलेंस को निकलने का रास्ता नहीं मिल सका.

श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से बिगड़े हालात

दरअसल, रविवार को विश्वकर्मा घाट पर छठ पूजा का आयोजन किया गया था. पूजा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने निजी वाहनों से घाट पहुंचे थे. इसी वजह से घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता गया. देखते ही देखते बड़ी पुल के दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया.

स्थानीय लोगों ने यातायात इंतजामों पर उठाए सवाल

स्थानीय निवासी राजेश पटेल ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना पहले से थी. इसके बावजूद बड़ी पुल पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम दिखाई नहीं दिए. नतीजतन लोगों को लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ा. उनका कहना है कि ऐसे बड़े आयोजनों के दौरान पहले से यातायात प्रबंधन की व्यवस्था होनी चाहिए.

एंबुलेंस फंसने पर जताई चिंता

स्थानीय निवासी संजय द्विवेदी ने जाम में एंबुलेंस के फंसने को गंभीर मामला बताया. उन्होंने कहा कि त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान पुलिस को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए, जिससे आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को बिना रुकावट रास्ता मिल सके. मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस का जाम में फंसना स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से चिंता बढ़ाने वाला है, इस मामले में यातायात डीएसपी का कहना है कि छठ पूजा के कारण विश्वकर्मा घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक थी. चार पहिया वाहनों का दबाव बढ़ने से बड़ी पुल पर जाम की स्थिति बनी. उन्होंने बताया कि यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी. भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में बदलेगा प्रशासनिक नक्शा, जिलों की सीमाओं से लेकर तहसील और संभागों तक होगा पुनर्गठन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: छठ पूजा के दौरान रीवा के बड़ी पुल पर लगा जाम, आधे घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल”

Leave a Comment

और पढ़ें