CG News: सुकमा की लावण्या को मिला नया जीवन, सफल ऑपरेशन से लौटाई मुस्कान और आत्मविश्वास

CG News: सुकमा की लावण्या को मिला नया जीवन, सफल ऑपरेशन से लौटाई मुस्कान और आत्मविश्वास

CG News: सुकमा की लावण्या को मिला नया जीवन, सफल ऑपरेशन से लौटाई मुस्कान और आत्मविश्वास

CG News: सुकमा जिले की 13 वर्षीय लावण्या जन्म से ही क्लैफ्ट लिप (कटे होंठ) जैसी समस्या से प्रभावित थी, जिससे उसके जीवन में कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां जुड़ गई थीं।

स्वास्थ्य शिविर बना बदलाव की शुरुआत

मेगा सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर में पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसकी जांच की और परिवार को समझाकर इलाज के लिए तैयार किया। इसी दौरान उसका आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।

रायपुर में हुआ सफल इलाज

सभी आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद लावण्या को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया, जहां 10 अप्रैल 2026 को उसका सफल ऑपरेशन किया गया, सर्जरी के बाद लावण्या के चेहरे पर मुस्कान लौट आई, जिसे देखकर उसके परिवार की आंखों में खुशी और राहत के आंसू आ गए।

मुख्यमंत्री ने किया मुलाकात

13 अप्रैल को सुकमा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने लावण्या से मुलाकात की, उसका हाल जाना और उसे आशीर्वाद व फल भेंट किए, लावण्या की कहानी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं, समय पर इलाज और प्रशासनिक सहयोग की सफलता का उदाहरण है, जो दिखाती है कि सही समय पर मदद जीवन बदल सकती है।

यह भी पढ़ें : CG News:  सक्ती वेदांता पावर प्लांट हादसे पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का शोक, जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें