CG News: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज, CM साय ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज, CM साय ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज, CM साय ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने “सुशासन तिहार 2026” के तहत प्रदेशभर में बड़े स्तर पर जनसमस्या निवारण अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।

1 मई से 10 जून तक लगेंगे शिविर

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत समूहों और शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर 1 मई से 10 जून 2026 तक विशेष जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026, सीएम साय ने कलेक्टरों को लिखा पत्र, 1 मई  से 10 जून तक लगेगा कैंप

लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि 30 अप्रैल 2026 तक सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। इसमें जमीन विवाद, प्रमाण पत्र, बिजली-पानी और अन्य सेवाओं से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।

मौके पर मिलेगा समाधान 

इन शिविरों में लोगों की शिकायतों का निपटारा मौके पर करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा, इस अभियान के दौरान मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी नियमित रूप से शिविरों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री स्वयं भी जिलों में जाकर समीक्षा करेंगे।

जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर

सरकार इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने की तैयारी में है, जिसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग जुड़कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकें, “सुशासन तिहार 2026” को शासन और जनता के बीच मजबूत सेतु के रूप में देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य पारदर्शी और समयबद्ध सेवा वितरण सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें : CG News: सुकमा की लावण्या को मिला नया जीवन, सफल ऑपरेशन से लौटाई मुस्कान और आत्मविश्वास

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें