Jashpur News: जशपुर में समाज कल्याण योजनाओं से बदली जिंदगी, 82 हजार से अधिक हितग्राही हो रहे लाभान्वित
Jashpur News: जशपुर जिले में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। कुल 82,583 हितग्राही इन योजनाओं से सीधे लाभ प्राप्त कर रहे हैं, यह पहल जशपुर जिले में सामाजिक न्याय और समावेशी विकास का मजबूत उदाहरण बन रही है, जहां हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
बुजुर्गों और महिलाओं को आर्थिक सहारा
पेंशन योजनाओं के जरिए जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिल रही है। इसमें हजारों बुजुर्ग, विधवा महिलाएं और दिव्यांगजन शामिल हैं, जिन्हें नियमित आर्थिक सहायता दी जा रही है, दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छात्रवृत्ति, सहायक उपकरण और कौशल विकास जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे वे समाज में बेहतर भूमिका निभा सकें।
पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा में सुधार
नशामुक्ति केंद्रों और वृद्धाश्रमों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित जीवन और नई शुरुआत का अवसर मिल रहा है। साथ ही तीर्थ यात्रा योजनाएं भी चलाई जा रही हैं, सरकारी योजनाओं के प्रभाव से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों का जीवन स्तर सुधर रहा है और वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज, CM साय ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
