Rewa News: IPS गुरुकरण सिंह बने रीवा के नए पुलिस अधीक्षक, पूर्व एसपी से की मुलाकात
Rewa News: रीवा जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी गुरुकरण सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया, एसपी गुरुकरण सिंह ने पूर्व पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जिले की कानून-व्यवस्था, प्रमुख मामलों और पुलिसिंग से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

11 साल बाद रीवा वापसी
गुरुकरण सिंह ने बताया कि वे 11 साल बाद रीवा लौटे हैं। उन्होंने कहा कि अपने शुरुआती करियर में वे यहां प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में थाना प्रभारी रह चुके हैं, इसलिए यह स्थान उनके लिए परिचित है, पदभार संभालने के बाद नए एसपी ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना होगा।
पूर्व एसपी ने बताईं चुनौतियां
पूर्व एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान, जिनका हाल ही में डीआईजी पद पर प्रमोशन हुआ है और नई पदस्थापना भोपाल में हुई है, ने रीवा की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस बल की कमी एक बड़ी चुनौती है, उन्होंने सुझाव दिया कि नई भर्तियों में रीवा को प्राथमिकता दी जाए, जिससे पुलिसिंग व्यवस्था और मजबूत हो सके।
ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी जोर
पूर्व एसपी ने यह भी माना कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था लगातार चुनौती बनी रहती है। इसके समाधान के लिए बेहतर रोड प्लानिंग, इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की आवश्यकता है, विदाई से पहले शैलेंद्र सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए पुलिस टीम और जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि टीम वर्क के कारण कई मामलों में प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकी और अपराध नियंत्रण में सकारात्मक परिणाम मिले।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में नाबालिग के साथ गंभीर अपराध, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
