CG News: दिव्यांग भीमा मारकंडे की प्रेरक कहानी, ट्राइसाइकिल से मिली नई उड़ान

CG News: दिव्यांग भीमा मारकंडे की प्रेरक कहानी, ट्राइसाइकिल से मिली नई उड़ान

CG News: दिव्यांग भीमा मारकंडे की प्रेरक कहानी, ट्राइसाइकिल से मिली नई उड़ान

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे सुशासन तिहार 2026 के दौरान एक ऐसी प्रेरक कहानी सामने आई, जिसने संघर्ष और आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। ग्राम हरदी के रहने वाले भीमा मारकंडे आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान बना रहे हैं।

हादसे ने बदली जिंदगी

भीमा की जिंदगी उस समय पूरी तरह बदल गई, जब हैदराबाद में निर्माण कार्य के दौरान वे एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में उनकी कमर में गंभीर चोट आई और वे 80 प्रतिशत दिव्यांग हो गए। परिवार और दो छोटी बेटियों की जिम्मेदारी ने उनकी चुनौतियों को और बढ़ा दिया।

सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक  यात्रा - Bastar Diary

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

हार न मानते हुए भीमा ने समाज कल्याण विभाग के माध्यम से बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल के लिए आवेदन किया। सुशासन तिहार के दौरान उन्हें यह सुविधा मिली, जिसने उनके जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत की, अब भीमा बिना किसी सहारे के दूर-दराज इलाकों तक जाकर काम की तलाश कर सकते हैं। उनकी दूसरों पर निर्भरता कम हो गई है और वे समाज की मुख्यधारा में सक्रिय रूप से जुड़ रहे हैं।

सरकार के प्रति आभार

भीमा मारकंडे ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। अब वे अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए खुद को सक्षम महसूस कर रहे हैं, समाज कल्याण विभाग के अनुसार, जिले में 40 से 79 प्रतिशत दिव्यांगता वाले 109 पात्र व्यक्तियों को भी मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की जाएगी, जिससे कई लोगों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें : CG News: सुशासन तिहार का असर: कुकरेल समाधान शिविर में दिखी प्रशासन की तत्परता 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें