Rewa News: मोहन सभागार में बैठक के दौरान महिला अधिकारी बेहोश, ICU में चल रहा इलाज

Rewa News: मोहन सभागार में बैठक के दौरान महिला अधिकारी बेहोश, ICU में चल रहा इलाज

Rewa News: मोहन सभागार में बैठक के दौरान महिला अधिकारी बेहोश, ICU में चल रहा इलाज

Rewa News: रीवा के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मोहन सभागार में चल रही एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान एक महिला अधिकारी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं।

बार-बार हार्ट अटैक से जूझ रही महिला अधिकारी बेहोश होकर गिरी, दौड़े-दौड़े  कलेक्टर पहुंचे अस्पताल

महिला अधिकारी की पहचान

बेहोश होने वाली अधिकारी की पहचान सिरमौर जनपद में एपीओ पद पर पदस्थ सुनीता तिवारी (शुक्ला) के रूप में हुई है। घटना के बाद बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

तुरंत अस्पताल में भर्ती

स्थिति बिगड़ते ही स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल शहर के मिनर्वा हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया, बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी पिछले कुछ दिनों से शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रही थीं। इसी कारण उन्हें अचानक चक्कर आया और वे बैठक के दौरान बेहोश हो गईं।

कलेक्टर पहुंचे अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी रात में अस्पताल पहुंचे और उन्होंने डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने बेहतर इलाज के निर्देश दिए और उन्हें “आयरन लेडी” बताते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रशासन का बयान

प्रशासन की ओर से कहा गया कि “मीटिंग के दौरान हमारी एक महिला अधिकारी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है। फिलहाल स्थिति स्थिर है और हर संभव मदद दी जा रही है।”

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में खुलेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें