Rewa News: रीवा में पुलिसकर्मियों के बीच विवाद, पुलिस लाइन में मारपीट

Rewa News: रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिसकर्मियों के बीच विवाद के चलते बड़ी घटना सामने आई। ड्यूटी से टिफिन लेने घर पहुंचे एक पुलिसकर्मी पर दूसरे पुलिसकर्मी और उसके साथियों द्वारा हमला किए जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Rewa News: रीवा में पुलिसकर्मियों के बीच विवाद, पुलिस लाइन में मारपीट

Rewa News: रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिसकर्मियों के बीच विवाद के चलते बड़ी घटना सामने आई। ड्यूटी से टिफिन लेने घर पहुंचे एक पुलिसकर्मी पर दूसरे पुलिसकर्मी और उसके साथियों द्वारा हमला किए जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ड्यूटी से घर पहुंचे पुलिसकर्मी पर हमला

जानकारी के अनुसार, घायल पुलिसकर्मी मुकेश तिवारी कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ बताए जा रहे हैं। वे खाना लेने अपने घर पहुंचे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र पांडेय और उसके साथी समन पांडेय सहित दो अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से वार किए, जिससे मुकेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।

पुरानी रंजिश का आरोप

घायल की पत्नी सुभाषनी तिवारी ने आरोप लगाया है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपी सुरेंद्र पांडेय मनगवां थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी है, घटना के बाद पुलिस लाइन क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस की जांच जारी

सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि पुलिस लाइन में मारपीट की घटना सामने आई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: सुकमा में 1.54 लाख लोगों की जांच, दूरस्थ इलाकों तक पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें