Rewa News: रीवा-सीधी रोड पर भीषण हादसा, आम के पेड़ से टकराकर पलटा बल्कर; ड्राइवर की जलकर मौत
Rewa News: रीवा जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सीमेंट से लदा बल्कर आग का गोला बन गया। हादसा रीवा-सीधी रोड पर गहरी पकरा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बल्कर आम के पेड़ से टकराने के बाद पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते पूरा बल्कर आग की चपेट में आ गया।
ड्राइवर केबिन में फंसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद ड्राइवर को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। वह केबिन में ही फंस गया और जिंदा जल गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत डायल-112 और पुलिस को सूचना दी।
सीधी का रहने वाला था मृतक
गुढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान सीधी जिले के सतोहरी धनहा गांव निवासी 36 वर्षीय ब्रिजेश गौतम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बल्कर बरिगवां से सतना स्थित बिरला प्लांट जा रहा था।
झपकी आने से हादसे की आशंका
पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब 2 बजे हुआ। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और पेड़ से टकरा गया। हादसे की वजह से कुछ देर तक रीवा-सीधी रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : MP News: मुख्यमंत्री दौरे को लेकर सिंगरौली में ट्रैफिक प्लान तैयार, रूट और पार्किंग व्यवस्था जारी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
