CG News: योग अपनाएं, नशामुक्त समाज बनाएं, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कांकेर में सामूहिक योगाभ्यास

CG News: योग अपनाएं, नशामुक्त समाज बनाएं, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कांकेर में सामूहिक योगाभ्यास

CG News: योग अपनाएं, नशामुक्त समाज बनाएं, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कांकेर में सामूहिक योगाभ्यास

CG News: कांकेर के न्यू कम्युनिटी हॉल परिसर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने नागरिकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ योगाभ्यास किया।

योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर और मन के संतुलन का माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें और स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं, उन्होंने कहा कि योग और अध्यात्म भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्हें आज पूरी दुनिया अपना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज यह पूरी दुनिया में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं : लखनलाल देवांगन

तनाव और बीमारियों से बचाव का माध्यम

मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण अनेक बीमारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में योग एक सरल, सुलभ और प्रभावी उपाय है जो शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखता है, कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने उपस्थित लोगों को योग अपनाने के साथ-साथ नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए योग और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है।

विधायक ने भी बताया योग का महत्व

कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि योग हर व्यक्ति के जीवन के लिए आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनता है, योग सत्र में प्रशिक्षकों द्वारा ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, उष्ट्रासन, पवनमुक्तासन सहित कई योगासनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी जैसे प्राणायाम भी कराए गए।

जिलेभर में दिखा योग का उत्साह

योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों, विद्यालयों और संस्थानों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों और अधिकारियों ने भाग लिया, कांकेर में आयोजित यह कार्यक्रम इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और नशामुक्त जीवन की ओर बढ़ने का मार्ग है।

यह भी पढ़ें : CG News: नमो ड्रोन दीदी योजना की सफलता: ड्रोन से खेती कर सालाना लाखों कमा रहीं सुनीता पटेल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें