CG News: अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बस्तर में हो रहे विकास कार्यों की दी जानकारी

CG News: अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बस्तर में हो रहे विकास कार्यों की दी जानकारी

CG News: अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बस्तर में हो रहे विकास कार्यों की दी जानकारी

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बस्तर सहित राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

गांव-गांव तक पहुंच रही सरकारी योजनाएं

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि बस्तर क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और संचार सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम किया जा रहा है। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, मुख्यमंत्री ने बताया कि सेवा केंद्रों और जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे लोगों को सरकारी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ रही और सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान हुई है।

बस्तर में विकास और विश्वास की नई इबारत, अमित शाह से मिले CM विष्णुदेव साय –  TV INDIA LIVE

पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभर रहा बस्तर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर अब विकास के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात और कांगेर घाटी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है, पर्यटन और विकास परियोजनाओं के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है।

बढ़ा लोगों का भरोसा

मुख्यमंत्री ने बताया कि विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव से बस्तर में बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। शासन के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने की भावना मजबूत हुई है, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बस्तर में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राज्य सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, गांवों में रोजगार और आजीविका को मिलेगा नया सहारा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें