CG News: UPSC प्रीलिम्स में सफल 13 विद्यार्थियों से मिले CM साय, कहा- आपकी सफलता पूरे प्रदेश का गौरव
CG News: नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा 2026 में सफल हुए ट्राइबल यूथ हॉस्टल, द्वारका के विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए आगामी मुख्य परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।

मेहनत और संकल्प से मिली सफलता
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विद्यार्थियों की उपलब्धि यह साबित करती है कि सफलता संसाधनों से नहीं बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और निरंतर प्रयासों से हासिल होती है। विभिन्न सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले इन युवाओं ने अपनी लगन के दम पर देश की प्रतिष्ठित परीक्षा के पहले चरण में सफलता प्राप्त की है, मुलाकात के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी तैयारी, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अध्ययन के अनुकूल वातावरण, मार्गदर्शन और उपलब्ध सुविधाओं ने उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी मदद की और बड़े लक्ष्य हासिल करने का आत्मविश्वास दिया।
मुख्य परीक्षा की तैयारी पर दिया मार्गदर्शन
मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे प्रारंभिक सफलता को अंतिम लक्ष्य न मानें और मुख्य परीक्षा की तैयारी पूरी एकाग्रता के साथ जारी रखें। उन्होंने समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक सेवाएं केवल एक करियर विकल्प नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर हैं। उन्होंने युवाओं से अपेक्षा की कि वे भविष्य में जनहित और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

प्रतिभाशाली युवाओं को मिल रहे बेहतर अवसर
उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ट्राइबल यूथ हॉस्टल की सीट क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिल रहा है, ट्राइबल यूथ हॉस्टल, द्वारका में रहकर तैयारी कर रहे 13 विद्यार्थियों ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 में सफलता हासिल की है। सीमित संसाधनों के बावजूद इन युवाओं ने अपने परिश्रम और प्रतिभा के बल पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
युवा शक्ति ही विकसित छत्तीसगढ़ की नींव
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के शिक्षित और सक्षम युवा ही विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी को आगे बढ़ने और अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करने का अवसर मिले, इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ मुख्य परीक्षा की तैयारी जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें : CG News: स्वास्थ्य और कृषि विकास को लेकर केंद्र-राज्य के बीच अहम चर्चा, जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री साय
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
