Rewa News: श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के नए अकादमिक भवन में अव्यवस्था, एसी और सुविधाएं खराब होने से पढ़ाई प्रभावित

Rewa News: श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के नए अकादमिक भवन में अव्यवस्था, एसी और सुविधाएं खराब होने से पढ़ाई प्रभावित

Rewa News: श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के नए अकादमिक भवन में अव्यवस्था, एसी और सुविधाएं खराब होने से पढ़ाई प्रभावित

Rewa News: रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के नए अकादमिक भवन एलटी 1 में अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया है. एमबीबीएस छात्रों ने लेक्चर हाल में बैठने से इनकार कर दिया है. वहीं प्रोफेसरों ने भी खराब व्यवस्थाओं के कारण पढ़ाने में परेशानी जताई है, छात्रों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, जिसके चलते अब कक्षाओं का संचालन प्रभावित हो रहा है.

डिप्टी सीएम ने जो करोड़ों की बिल्डिंग बनवाई वह कंडम निकली, एमबीबीएस छात्रों ने कक्षाओं में बैठने से और प्रोफेसरों ने पढ़ाने से कर दिया इंकार, पढ़ाई ठप

एसी खराब होने से बढ़ी परेशानी

नए अकादमिक भवन के लेक्चर हाल में लगे एयर कंडीशनर लंबे समय से खराब बताए जा रहे हैं. गर्मी के कारण छात्रों और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, छात्रों का कहना है कि लेक्चर हाल में पंखों की भी व्यवस्था नहीं है, जिससे पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा है. इसके अलावा शौचालय और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्या भी बनी हुई है.

Anti Ragging Helpline: Anonymous complaint in NMC of Rewa Shyam Shah Medical College stirred up

तीन साल बाद हुआ भवन हैंडओवर

श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटों में बढ़ोतरी और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए नए अकादमिक भवनों का निर्माण कराया गया था. इन भवनों का लोकार्पण राज्यपाल द्वारा किया गया था, लोकार्पण के करीब तीन साल बाद पीआईयू द्वारा भवन को मेडिकल कॉलेज को हैंडओवर किया गया. हालांकि भवन मिलने के बाद भी छात्रों को सुविधाओं की कमी से जूझना पड़ रहा है.

छात्रों ने कई बार की शिकायत

एमबीबीएस छात्रों ने डीन और भवन निर्माण शाखा के अधिकारियों को कई बार समस्याओं से अवगत कराया. छात्रों ने लिखित शिकायत में बताया कि लेक्चर हाल के एसी खराब हैं और गर्मी में कक्षा में बैठना मुश्किल हो रहा है, छात्रों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया, जिसके कारण उन्हें पढ़ाई प्रभावित होने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है.

शौचालय और पानी की समस्या भी बनी हुई

छात्रों ने शिकायत में बताया कि भवन में शौचालय बने हुए हैं लेकिन कई जगह ताले लगे हुए हैं. इसके कारण छात्र छात्राओं को अन्य भवनों में जाना पड़ता है, इसके अलावा पेयजल की समस्या भी बनी हुई है. छात्रों ने जल्द से जल्द इन सुविधाओं को ठीक कराने की मांग की है, श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में दो अकादमिक भवन और तीन छात्रावासों का निर्माण कराया गया है. इन सभी निर्माण कार्यों पर करीब 64 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं, निर्माण एजेंसी पीआईयू रही है. निर्माण में देरी और गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं. अब भवन की सुविधाओं को लेकर छात्र परेशान हैं.

लिफ्ट और निर्माण गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

अकादमिक भवन में लगी कई लिफ्ट बंद पड़ी हुई हैं. छात्रों का कहना है कि एक लिफ्ट में पहले छात्र फंस भी चुके हैं. इसके अलावा भवन में पानी की समस्या, दीवारों में दरार और अन्य निर्माण संबंधी कमियां भी सामने आ रही हैं, छात्रों और शिक्षकों का कहना है कि जब तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक नए भवन में पढ़ाई सुचारु रूप से चलाना मुश्किल है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: संजय गांधी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कर्मचारियों ने वेतन को लेकर किया काम बंद, डीन से मिला आश्वासन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें