MP News: गैस सिलेंडर पर असर, LPG उपभोक्ताओं को जल्द पूरा करना होगा e KYC
MP News: रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना सामने आई है. गैस कंपनियों ने आधार आधारित बायोमेट्रिक e KYC को लेकर उपभोक्ताओं को SMS भेजना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि 16 अगस्त तक सत्यापन पूरा नहीं कराने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

लाखों उपभोक्ताओं का सत्यापन बाकी
मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में घरेलू गैस उपभोक्ताओं की e KYC प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है. राज्य में 1.73 करोड़ सक्रिय घरेलू गैस कनेक्शन हैं, जिनमें से करीब 39.84 लाख उपभोक्ताओं का सत्यापन बाकी है. भोपाल में भी बड़ी संख्या में लोगों ने अभी e KYC नहीं कराई है.
सिलेंडर की कीमतों पर पड़ सकता है असर
गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार, समय पर e KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू दर पर सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है. ऐसी स्थिति में उन्हें गैर घरेलू दर पर सिलेंडर लेना पड़ सकता है. फिलहाल घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बड़ा अंतर है.
घर बैठे भी करा सकते हैं e KYC
उपभोक्ता e KYC की प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं. इसके लिए Indian Oil ONE ऐप के जरिए घर बैठे सत्यापन किया जा सकता है. इसके अलावा गैस एजेंसी पर जाकर आधार और कनेक्शन से जुड़े दस्तावेज जमा कर भी प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है.
डिलीवरी के समय भी मिलेगी सुविधा
गैस सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान अधिकृत कर्मचारी की मदद से भी e KYC कराई जा सकती है. इससे उन उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी जो ऐप या एजेंसी के माध्यम से प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं, हालांकि गैस कंपनियों की ओर से e KYC को लेकर अभी कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है. लेकिन उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे संदेशों के बाद बड़ी संख्या में लोग अपना सत्यापन पूरा कराने में जुट गए हैं.
यह भी पढ़ें : MP News: लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त का इंतजार, अगस्त में खाते में आ सकता है पैसा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
