MP News: सावन के पहले सोमवार बाबा महाकाल की सवारी निकली, उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब
MP News: सावन माह के पहले सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकाल की पहली सवारी धूमधाम से निकाली गई. इससे पहले रात 2.30 बजे महाकाल मंदिर के पट खोले गए. सोमवार रात से ही दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे. भगवान महाकाल चंद्रमौलेश्वर रूप में चांदी की पालकी में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकले.

वैदिक उद्घोष के साथ शुरू हुई सवारी
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन के अनुसार पहली सवारी की थीम वैदिक उद्घोष रखी गई थी. सभा मंडप में पालकी पूजन के बाद पुलिस बैंड और सशस्त्र बल की टुकड़ी ने बाबा महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद सवारी महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, कार्तिक चौक और हरसिद्धि पाल होते हुए रामघाट पहुंची.
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा उज्जैन
महाकाल की सवारी के दौरान पूरी उज्जैन नगरी शिवमय नजर आई. भक्तों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के साथ बाबा के दर्शन किए. बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों के किनारे घंटों पहले पहुंचकर पालकी के दर्शन के लिए खड़े रहे.
शिप्रा तट पर हुआ पूजन अभिषेक
रामघाट पहुंचने के बाद मां क्षिप्रा के जल से भगवान महाकाल का अभिषेक और पूजन किया गया. इसके बाद सवारी निर्धारित मार्ग से होते हुए वापस मंदिर पहुंची. सावन के प्रत्येक सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी निकालने की परंपरा है. इस वर्ष सावन में चार और भादौ माह में दो सवारियां निकाली जाएंगी.
अलग-अलग थीम पर निकलेंगी सवारियां
श्रावण और भादौ मास की सवारियों में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संदेशों को शामिल किया गया है. अगली सवारियों में लोक नृत्य, पुलिस और बैंड प्रस्तुति, पर्यावरण संरक्षण और 84 महादेव की झांकी जैसी थीम रखी गई हैं. अंतिम राजसी सवारी में सिंहस्थ महापर्व 2028 की झांकी और ड्रोन से पुष्प वर्षा आकर्षण का केंद्र रहेगी.
यह भी पढ़ें : MP News: दतिया उपचुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती निलंबित
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
