MP News: मां शारदा के दर्शन करने मैहर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, SIR और वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर कांग्रेस को घेरा

MP News: मां शारदा के दर्शन करने मैहर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, SIR और वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर कांग्रेस को घेरा

MP News: मां शारदा के दर्शन करने मैहर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, SIR और वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर कांग्रेस को घेरा

MP News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रविवार सुबह रेवांचल एक्सप्रेस से मैहर पहुंचे. मैहर स्टेशन पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. मैहर आगमन के दौरान उन्होंने नगर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान, गौसेवा और पौधरोपण कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया.

मां शारदा मंदिर पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष।

मां शारदा देवी के दरबार में टेका माथा

इसके बाद हेमंत खंडेलवाल त्रिकूट पर्वत पर स्थित प्रसिद्ध मां शारदा देवी के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की. इस धार्मिक यात्रा के दौरान सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

‘फर्जी वोटरों के नाम हटने पर कांग्रेस को क्या तकलीफ?’: खंडेलवाल

दर्शन के उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए खंडेलवाल ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण एक स्वाभाविक और संवैधानिक प्रक्रिया है. फर्जी, मृत, दो जगह दर्ज या अवैध विदेशी नागरिकों के नाम सूची से हटने ही चाहिए.

किस वैध नागरिक का नाम कटा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस से तीखा सवाल पूछते हुए कहा कि यदि निष्पक्ष चुनाव के लिए वोटर लिस्ट को ठीक किया जा रहा है, तो कांग्रेस को किस बात की आपत्ति है? उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि वह भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों के साथ बताए कि किस वैध भारतीय नागरिक का नाम गलत तरीके से काटा गया है.

‘विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रही कांग्रेस‘

खंडेलवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्या कांग्रेस विदेशी ताकतों के इशारे पर भारत के असली नागरिकों के अधिकार छीनना चाहती है? उन्होंने याद दिलाया कि केरल में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब भी यही प्रक्रिया अपनाई गई थी. मैहर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वे सतना के लिए रवाना हो गए.

यह भी पढ़ें : Rewa News: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ग्राम पंचायत सगरा में किया 2.70 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें