Rewa News: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ग्राम पंचायत सगरा में किया 2.70 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

Rewa News: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ग्राम पंचायत सगरा में किया 2.70 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

Rewa News: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ग्राम पंचायत सगरा में किया 2.70 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सगरा में विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है. ग्राम पंचायत में पंचायत भवन (अटल ग्राम सेवा सदन) और सामुदायिक भवन का भव्य लोकार्पण किया गया. इसके साथ ही कुल 2 करोड़ 70 लाख 36 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी गई.

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने दिए गुणवत्ता के निर्देश

लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने पंचायत स्तर पर सड़क, पेयजल, स्वच्छता और सामुदायिक भवनों के निर्माण से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलने की बात कहते हुए अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय पर पूरा करने के निर्देश दिए.

1.82 करोड़ की लागत के कार्यों का हुआ लोकार्पण

वर्ष 2025-26 के तहत पूर्ण हुए 1 करोड़ 82 लाख 21 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया. इसमें 37.50 लाख रुपये की लागत से बना नया पंचायत भवन और 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन शामिल है. इसके अतिरिक्त गांव में बनाई गई सीसी रोड, नालियां, कवर्ड पुलिया और हाट बाजार में दुकानों का निर्माण भी लोकार्पण सूची में शामिल रहा.

15 नए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत 88.15 लाख रुपये की लागत वाले 15 नए विकास कार्यों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन किया गया. इन नए निर्माण कार्यों में 22.44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो नए आंगनबाड़ी भवन, सीसी रोड, प्राथमिक पाठशाला गड़रियन टोला में शौचालय, पेवर ब्लॉक और तीन पानी की टंकियों का निर्माण शामिल है.

बुनियादी ढांचा मजबूत होने से बदलेगी गांव की तस्वीर

इन सभी विकास कार्यों के पूरा होने से सगरा गांव में सड़क संपर्क, जल निकासी, शुद्ध पेयजल और सामुदायिक सुविधाओं में व्यापक सुधार आएगा. कार्यक्रम में सरपंच सावित्री पाल, सचिव जगमोहन पटेल, उपसरपंच संतोष मिश्रा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : Rewa News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का दो दिवसीय रीवा दौरा, जय स्तंभ चौक से बैजू धर्मशाला तक निकलेगा भव्य रोड शो

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें