CG News: गुरूग्राम राजिम में ‘दसकुंड महोत्सव 2026’ की भव्य तैयारियां शुरू, देवी पंचमी पर पारंपरिक तरीके से बनेगी 100 किलो पान रोटी
CG News: छत्तीसगढ़ के प्रयाग कहे जाने वाले राजिम क्षेत्र में आगामी ‘दसकुंड महोत्सव 2026’ को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं. महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें कई प्रमुख निर्णय लिए गए.

100 किलो ‘पान रोटी‘
बैठक में तय किया गया कि देवी पंचमी के पावन अवसर पर 1 क्विंटल (100 किलो) पारंपरिक ‘पान रोटी’ तैयार की जाएगी. छत्तीसगढ़ के इस पारंपरिक व्यंजन को पत्तों में लपेटकर सीधे आग में पकाने की प्राचीन विधि अपनाई जाएगी. 100 किलो की पान रोटी का यह अनूठा आयोजन गरियाबंद जिले और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा, महोत्सव के दौरान सिरकट्टी आश्रम के पूज्य गोवर्धन शरण व्यास के मार्गदर्शन में विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक कार्यक्रम और सत्संग आयोजित किए जाएंगे. बैठक में यज्ञ स्थल का चयन, श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भोजन व्यवस्था) और सत्संग पंडाल में बैठने की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया.
अखंड दीप से जगमगाएगा परिसर
महोत्सव के शुभारंभ से समापन तक आयोजन स्थल पर अखंड दीप प्रज्वलित रखा जाएगा. इसके अलावा क्षेत्र की ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहरों जैसे सिद्धिदात्री, सिद्धेश्वरी और प्रसिद्ध जामवंत गुफा को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. प्रवेश मार्ग पर भव्य तोरण द्वार का निर्माण भी किया जा रहा है, तैयारी बैठक में संरक्षक डॉ. वशिष्ठ, संयोजक राजकुमार यादव, भगवताचार्य डॉ. रमाकांत शर्मा और गांव के 40 से अधिक प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे. सभी सदस्यों ने महोत्सव को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां संभाली हैं.
यह भी पढ़ें : CG News: वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क बस पास की ऐतिहासिक पहल, छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










