CG News: भोरमदेव अभयारण्य में ‘पंख 2026’ बटरफ्लाई मीट का पहला चरण संपन्न, 4 राज्यों के प्रतिभागी हुए शामिल

CG News: भोरमदेव अभयारण्य में 'पंख 2026' बटरफ्लाई मीट का पहला चरण संपन्न, 4 राज्यों के प्रतिभागी हुए शामिल

CG News: भोरमदेव अभयारण्य में ‘पंख 2026’ बटरफ्लाई मीट का पहला चरण संपन्न, 4 राज्यों के प्रतिभागी हुए शामिल

CG News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले में स्थित भोरमदेव अभयारण्य में दो दिवसीय ‘पंख 2026 बटरफ्लाई मीट सीजन-3’ का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है. इस विशेष आयोजन में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, बिहार और ओडिशा से आए 20 प्रकृति प्रेमियों और शोधकर्ताओं ने हिस्सा लिया.

भोरमदेव अभयारण्य में ‘पंख 2026’

4 राज्यों के प्रतिभागियों ने किया अध्ययन

कवर्धा वनमंडलाधिकारी (DFO) निखिल अग्रवाल के नेतृत्व और अभयारण्य अधीक्षक अनिता साहू के संचालन में आयोजित इस मीट के दौरान प्रतिभागियों ने वन क्षेत्र में तितलियों की विविध प्रजातियों का अवलोकन किया. करियामा गेट में टेंट स्टे (Camping Tent Stay) की व्यवस्था की गई, जिससे प्रतिभागियों को जंगल में रात्रि प्रवास का रोमांचक अनुभव मिला, कार्यक्रम के पहले दिन तितलियों के बुनियादी अध्ययन के बाद बटरफ्लाई ट्रेल कराया गया. शाम के सत्र में स्थानीय संस्कृति को दर्शाते बैगा नृत्य, चितेर फाउंडेशन के संस्थापक बलबीर विश्वकर्मा द्वारा ‘लाइव स्टोन पेंटिंग’ सेशन और रात्रि के समय पतंगों के अध्ययन के लिए ‘मॉथ स्टडी’ (Moth Study) का आयोजन किया गया.

भोरमदेव अभयारण्य में ‘पंख 2026’

संरक्षण बढ़ाना मुख्य उद्देश्य

आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं, शोधकर्ताओं और आम जनता के बीच तितलियों तथा प्राकृतिक जैव विविधता के प्रति वैज्ञानिक समझ विकसित करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है. दूसरे दिन की बटरफ्लाई ट्रेल के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए, वन विभाग के अनुसार ‘पंख 2026’ का यह केवल पहला चरण था. आने वाले दिनों में भोरमदेव अभयारण्य के अन्य जैव विविधता से समृद्ध और दुर्गम वन क्षेत्रों में इसके अगले चरणों का आयोजन किया जाएगा, जिससे राज्य में इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: भाजपा की समीक्षा बैठक में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का संदेश, बोले- मेहनत करने वालों को मिलेगा पद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें