CG News: भोरमदेव अभयारण्य में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी, सकरी नदी के बहाव और सड़कों की मरम्मत का काम जारी

CG News: भोरमदेव अभयारण्य में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी, सकरी नदी के बहाव और सड़कों की मरम्मत का काम जारी

CG News: भोरमदेव अभयारण्य में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी, सकरी नदी के बहाव और सड़कों की मरम्मत का काम जारी

CG News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित भोरमदेव अभयारण्य को आगामी 1 नवंबर से पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए खोलने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. अभयारण्य क्षेत्र में इन दिनों लगातार बारिश के बाद सड़कों की सफाई और मरम्मत का कार्य तेजी से निपटाया जा रहा है, ताकि आने वाले सैलानियों को बेहतर अनुभव मिल सके.

Bhoramdev Sanctuary, Kawardha

21 बार पार करनी पड़ती है सकरी नदी

अभयारण्य प्रशासन के मुताबिक, मानसून के दौरान हुई बारिश की वजह से सकरी नदी में पानी का बहाव फिलहाल काफी तेज है. जंगल सफारी के मुख्य रास्ते में सकरी नदी को लगभग 21 बार पार करना पड़ता है. इसलिए नदी का जलस्तर कम होते ही सफारी मार्ग को जिप्सी वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह सुगम बना दिया जाएगा, भोरमदेव अभयारण्य में पर्यटन का यह दूसरा वर्ष है. कवर्धा DFO निखिल अग्रवाल ने बताया कि इस बार पर्यटकों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए भोरमदेव गेट के पास एक आकर्षक गार्डन और नई कैंटीन की व्यवस्था की गई है. पर्यटकों को जंगल के भीतर घुमाने के लिए विशेष जिप्सी वाहनों का प्रबंध किया जा रहा है.

भोरमदेव में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी:'छत्तीसगढ़ का खजुराहो' अब वन्यजीव  पर्यटन का भी बनेगा केंद्र - 'khajuraho Of Chhattisgarh' Will Now Also  Become A Hub For Wildlife ...

बाघों समेत कई दुर्लभ वन्यजीवों की मौजूदगी

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व से सटे होने के कारण भोरमदेव अभयारण्य प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ों और झरनों के साथ-साथ वन्यजीवों के लिए बेहद समृद्ध है. अभयारण्य की SDO अंकिता साहू के अनुसार, इस क्षेत्र में बाघों (शेर) की आवाजाही भी दर्ज की गई है, जो इसे वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक मुख्य आकर्षण केंद्र बनाती है, अभयारण्य के साइटिंग रजिस्टर के आंकड़ों के मुताबिक, यहां लगभग 100-110 गौर (भारतीय बाइसन), 80-90 चीतल, 50-60 नीलगाय, 40-50 कोटरी, 20-25 भालू, 30-35 जंगली कुत्ते और 12-15 सांभर मौजूद हैं. इसके अलावा पाम सिवेट, साही, मोर, लोमड़ी और जंगली बिल्लियों की भी अच्छी मौजूदगी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें : CG News: भोरमदेव अभयारण्य में ‘पंख 2026’ बटरफ्लाई मीट का पहला चरण संपन्न, 4 राज्यों के प्रतिभागी हुए शामिल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें