Rewa News: रीवा की सब्जी मंडी में पिस्टल के साथ सेल्फी लेते समय चली गोली, फल व्यापारी शुभम खटीक घायल

Rewa News: रीवा की सब्जी मंडी में पिस्टल के साथ सेल्फी लेते समय चली गोली, फल व्यापारी शुभम खटीक घायल

Rewa News: रीवा की सब्जी मंडी में पिस्टल के साथ सेल्फी लेते समय चली गोली, फल व्यापारी शुभम खटीक घायल

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा शहर में पिस्टल के साथ सेल्फी लेने के दौरान गोली चलने का मामला सामने आया है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी की है, जहां मंगलवार देर रात फल व्यापारी शुभम खटीक के पेट में गोली लग गई. घायल युवक को तत्काल संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

टशन दिखाने के दौरान चली गोली

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शुभम खटीक पिता शंकर खटीक पिस्टल के साथ टशन दिखाते हुए सेल्फी ले रहा था. इसी दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई और सीधे उसके पेट में जा लगी. गोली की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक की मदद के लिए आगे आए, घटना के बाद परिजनों की मदद से शुभम को तत्काल संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय पहुंचाया गया. डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है. घटना के बाद सब्जी मंडी क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

पिस्टल कहां से आई, पुलिस कर रही जांच

कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पिस्टल कहां से आई और किन परिस्थितियों में उससे गोली चली, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पिस्टल की उपलब्धता और गोली चलने की परिस्थितियों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है. जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें : MP News: CM मोहन यादव का मंत्रियों को निर्देश, स्वामित्व योजना के 100% रजिस्ट्री वाले गांवों में मनाएं दिवाली और गोवर्धन पूजा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें