Rewa News: मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, डॉ. मनोज इंदुलकर को छुट्टी पर भेजा, जांच के लिए बनी 4 सदस्यीय टीम

Rewa News: मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, डॉ. मनोज इंदुलकर को छुट्टी पर भेजा, जांच के लिए बनी 4 सदस्यीय टीम

Rewa News: मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, डॉ. मनोज इंदुलकर को छुट्टी पर भेजा, जांच के लिए बनी 4 सदस्यीय टीम

Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा स्थित संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. एक महिला द्वारा उन पर छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद रविवार को जूनियर डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया. जूनियर डॉक्टरों ने संजय गांधी अस्पताल की ओपीडी के बाहर धरना शुरू करते हुए डॉ. इंदुलकर को विभागाध्यक्ष के पद से हटाने की मांग की है.

जांच पूरी होने तक HOD को 28 नवंबर तक अवकाश पर भेजा गया।

महिला ने थाने में दर्ज कराई लिखित शिकायत

दरअसल, शनिवार रात एक महिला अमहिया थाने पहुंची थी, जहां उसने डॉ. मनोज इंदुलकर के खिलाफ लिखित शिकायत दी. महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टर उसे परेशान करते हैं, आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं और उसके घर के नीचे आकर गिफ्ट देते हैं. शिकायत में महिला ने यह भी कहा कि कथित घटनाओं के कारण वह मानसिक तनाव से गुजर रही है. उसने आत्महत्या जैसे विचार आने की बात भी पुलिस को बताई है.

Rewa Medical College Controversy | Doctor Manoj Indulkar Harassment Case

बनाई चार सदस्यीय जांच समिति

मामले ने तूल पकड़ा तो मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने रविवार को जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी. कॉलेज प्रशासन की ओर से पूरे प्रकरण की पड़ताल के लिए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है. डीन डॉ. शशिधर गर्ग ने बताया कि जूनियर डॉक्टरों ने विभागाध्यक्ष को पद से हटाने की मांग रखी है. जांच समिति को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, डीन डॉ. शशिधर गर्ग के मुताबिक, जांच पूरी होने तक डॉ. मनोज इंदुलकर को 28 नवंबर तक अवकाश पर भेजने का निर्णय लिया गया है. वहीं, प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए. उनका कहना है कि जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

पुलिस भी अपने स्तर पर कर रही जांच

इस मामले में एडिशनल एसपी भावना मरावी पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि महिला की शिकायत पुलिस को प्राप्त हुई है और उसके आधार पर जांच की जा रही है. पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी. दूसरी ओर, डॉ. मनोज इंदुलकर ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है, फिलहाल इस पूरे मामले में मेडिकल कॉलेज की जांच समिति और पुलिस की कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है. एक तरफ महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है, वहीं संबंधित डॉक्टर ने आरोपों को खारिज किया है. अब जांच रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही मामले की आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर लगे गंभीर आरोप, महिला ने पुलिस से की शिकायत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, डॉ. मनोज इंदुलकर को छुट्टी पर भेजा, जांच के लिए बनी 4 सदस्यीय टीम”

Leave a Comment

और पढ़ें