CG News: CM साय ने जशपुर को दी 33.78 करोड़ की सौगात, 5 पुल और 2 विद्युत उपकेंद्रों का काम शुरू

CG News: CM साय ने जशपुर को दी 33.78 करोड़ की सौगात, 5 पुल और 2 विद्युत उपकेंद्रों का काम शुरू

CG News: CM साय ने जशपुर को दी 33.78 करोड़ की सौगात, 5 पुल और 2 विद्युत उपकेंद्रों का काम शुरू

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम जोकरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 33 करोड़ 78 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी. इस दौरान उन्होंने एक उच्चस्तरीय पुल और दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण किया, जबकि चार नए उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण का भूमिपूजन किया. इन परियोजनाओं से जिले के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में आवागमन बेहतर होने के साथ बिजली आपूर्ति व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय

डोड़की नदी पर 6.55 करोड़ का पुल शुरू

मुख्यमंत्री ने नारायणपुर-गौता-रजौटी मार्ग पर डोड़की नदी में 6 करोड़ 55 लाख 53 हजार रुपये की लागत से तैयार 120 मीटर लंबे उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण किया. इस पुल से आसपास के करीब 10 गांवों की 7,471 आबादी को लाभ मिलेगा. खासकर बारिश के दिनों में नदी के कारण आवागमन में होने वाली परेशानी दूर होगी. ग्रामीण अब सालभर आसानी से मुख्य मार्गों तक पहुंच सकेंगे.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर को दी 33.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

चार नए पुलों के निर्माण पर खर्च होंगे 22.77 करोड़

जशपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए चार उच्चस्तरीय पुलों और उनके पहुंच मार्गों का निर्माण किया जाएगा. इन परियोजनाओं पर कुल 22 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये खर्च होंगे. रेंगारघाट-कुड़केला मार्ग के बोलजोरा में 4 करोड़ 47 लाख 98 हजार रुपये की लागत से 92 मीटर लंबा पुल बनेगा, जिससे करीब 6,500 ग्रामीणों को लाभ मिलेगा. वहीं, बोड़ाकछार-चटकपुर मार्ग के चंपाझरिया में 4 करोड़ 46 लाख 58 हजार रुपये की लागत से 100 मीटर लंबे पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण होगा, इससे 3,519 ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी.

गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय

सिंधु नाला और ईब नदी पर भी बनेंगे पुल

बसेनताला-चटकपुर मार्ग पर सिंधु नाला में 2 करोड़ 55 लाख 72 हजार रुपये की लागत से 63 मीटर लंबा उच्चस्तरीय पुल बनाया जाएगा. इससे आसपास के गांवों की करीब 6,133 आबादी को फायदा होगा. इसके अलावा ठेठेटांगर-चोंगरीबहार मार्ग पर ईब नदी में 11 करोड़ 27 लाख 3 हजार रुपये की लागत से 312 मीटर लंबा पुल और पहुंच मार्ग तैयार किया जाएगा. इस परियोजना से लगभग 6 हजार ग्रामीणों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी. इन पुलों से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि उपज के परिवहन और व्यापारिक गतिविधियों को भी सहूलियत मिलेगी.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर को दी 33.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

दो गांवों में विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम काईकछार और बालाछापर में 4 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से तैयार 33/11 केवी क्षमता वाले दो विद्युत उपकेंद्रों का भी लोकार्पण किया. इनके शुरू होने से आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली वितरण व्यवस्था मजबूत होगी और आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार आएगा. बेहतर बिजली व्यवस्था से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों और छोटे कारोबारियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है.

अंतिम गांव तक विकास पहुंचाने पर जोर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गांवों का विकास ही प्रदेश की समृद्धि का आधार है. सड़क और पुल केवल आवागमन के साधन नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में नए अवसरों के रास्ते भी खोलते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प विकास का लाभ अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. जशपुर सहित प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है. कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सत्यनारायण बड़ाईक, मंजू भगत, पूर्व विधायक रोहित कुमार साय, उपेंद्र यादव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: कुनकुरी में CM साय की बड़ी घोषणा, चीक समाज के भवन के लिए 50 लाख रुपये मंजूर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: CM साय ने जशपुर को दी 33.78 करोड़ की सौगात, 5 पुल और 2 विद्युत उपकेंद्रों का काम शुरू”

Leave a Comment

और पढ़ें