Jashpur News: जशपुर में CM साय ने मंजू भगत के नए घर में कराया गृह प्रवेश, परिवार की खुशियों में हुए शामिल

Jashpur News: जशपुर में CM साय ने मंजू भगत के नए घर में कराया गृह प्रवेश, परिवार की खुशियों में हुए शामिल

Jashpur News: जशपुर में CM साय ने मंजू भगत के नए घर में कराया गृह प्रवेश, परिवार की खुशियों में हुए शामिल

Jashpur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकरी में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही मंजू भगत के नवनिर्मित पक्के मकान का फीता काटकर गृह प्रवेश कराया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की और उनके नए घर की खुशियों में शामिल हुए.

रायपुर  : प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री श्री साय

हर जरूरतमंद को पक्का मकान प्राथमिकता

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के हर जरूरतमंद परिवार को अपना पक्का घर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि किसी परिवार के लिए घर केवल चारदीवारी और छत नहीं होता, बल्कि यह सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार है. प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवारों के अपने घर का सपना पूरा हो रहा है, मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसी जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान मिलता है और उस घर की मालकिन परिवार की महिला बनती है, तो उसकी खुशी और भी बढ़ जाती है. यह पहल महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है.

रायपुर  : प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री श्री साय

मंजू भगत के परिवार का सपना हुआ पूरा

मंजू भगत के परिवार के लिए यह अवसर बेहद खास रहा. वर्षों से अपने पक्के मकान का सपना संजो रहे परिवार को जब नया घर मिला, तो सभी सदस्यों में उत्साह और खुशी दिखाई दी. मुख्यमंत्री साय ने मंजू भगत और उनके परिजनों को नए आवास की बधाई दी और कामना की कि उनका घर हमेशा सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे, उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ग्राम जोकरी में आयोजित प्रांतीय चीक-चिक जाति उत्थान समिति के सामाजिक सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे. इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही मंजू भगत के घर पहुंचकर उनका गृह प्रवेश कराया.

यह भी पढ़ें : CG News: CM साय ने जशपुर को दी 33.78 करोड़ की सौगात, 5 पुल और 2 विद्युत उपकेंद्रों का काम शुरू

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Jashpur News: जशपुर में CM साय ने मंजू भगत के नए घर में कराया गृह प्रवेश, परिवार की खुशियों में हुए शामिल”

Leave a Comment

और पढ़ें