CG News: छत्तीसगढ़ में 90 से 135 हो सकती हैं विधानसभा सीटें, 45 नई सीटों और महिला आरक्षण से बदलेगा राजनीतिक समीकरण

CG News: छत्तीसगढ़ में 90 से 135 हो सकती हैं विधानसभा सीटें, 45 नई सीटों और महिला आरक्षण से बदलेगा राजनीतिक समीकरण

CG News: छत्तीसगढ़ में 90 से 135 हो सकती हैं विधानसभा सीटें, 45 नई सीटों और महिला आरक्षण से बदलेगा राजनीतिक समीकरण

CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलाव लागू होते हैं, तो प्रदेश की राजनीति का पूरा नक्शा बदल सकता है. मौजूदा 90 विधानसभा सीटों की संख्या बढ़कर 135 तक पहुंचने का अनुमान है. यानी प्रदेश में 45 नए विधानसभा क्षेत्र बनाए जा सकते हैं. इतना ही नहीं, लोकसभा की वर्तमान 11 सीटें भी बढ़कर 16 या 17 होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, नए निर्वाचन क्षेत्रों का स्वरूप क्या होगा और किन मौजूदा सीटों की सीमाएं बदलेंगी, इसे लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

परिसीमन का संभावित असर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 हो  सकती हैं - Chhattisgarh's assembly seats may increase from 90 to 135.

शहरों और आदिवासी क्षेत्रों में बन सकती हैं नई सीटें

फिलहाल छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सदस्य हैं, जिनमें 51 सामान्य, 10 अनुसूचित जाति और 29 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. प्रस्तावित 50 प्रतिशत वृद्धि के फॉर्मूले के आधार पर विधानसभा की सदस्य संख्या 135 हो सकती है. ऐसी स्थिति में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर जैसे बड़े शहरी क्षेत्रों के साथ तेजी से बढ़ती आबादी वाले इलाकों में नए निर्वाचन क्षेत्र बनाए जाने की संभावना है. वहीं, भौगोलिक रूप से विस्तृत आदिवासी अंचलों में भी प्रतिनिधित्व के नए सिरे से निर्धारण की जरूरत पड़ सकती है.

सरगुजा और बस्तर में बदल सकता है राजनीतिक समीकरण

परिसीमन का असर सरगुजा और बस्तर संभाग की विधानसभा सीटों पर भी दिखाई दे सकता है. सरगुजा संभाग में अंबिकापुर, सीतापुर, लुंड्रा, प्रतापपुर और रामानुजगंज जैसे क्षेत्रों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण संभव है. वहीं बस्तर संभाग में जगदलपुर, चित्रकोट, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा जैसे क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व में बदलाव हो सकता है. खास बात यह होगी कि अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या और उनका भौगोलिक वितरण भी नई परिसीमन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

परिसीमन से बदलेगा CG का सियासी नक्शा, महिला आरक्षण से विधानसभा में  पहुंचेंगी 45 महिलाएं; बस्तर में बढ़ेंगी सीटें

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में बढ़ेगा सीटों का दायरा

प्रदेश के तेजी से विकसित हो रहे शहरी इलाकों में सीटों की संख्या बढ़ने की चर्चा तेज है. रायपुर में मौजूदा शहरी विधानसभा क्षेत्रों के अलावा अभनपुर, धरसींवा और आसपास के इलाकों की सीमाओं में बदलाव हो सकता है. दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई नगर, वैशाली नगर और अहिवारा सहित आसपास के क्षेत्रों का पुनर्गठन संभव है. इसी तरह बिलासपुर शहर और उसके आसपास विकसित हो रहे इलाकों में नए विधानसभा क्षेत्र बनाए जा सकते हैं. जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, महासमुंद, राजनांदगांव और कवर्धा में भी निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं बदलने की संभावना है.

45 सीटों पर महिला आरक्षण का दिख सकता है असर

अगर प्रस्तावित 135 सदस्यीय विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होता है, तो करीब 45 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं. इस व्यवस्था में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों के भीतर भी महिला आरक्षण का प्रावधान शामिल होगा. इसका असर किसी एक जिले या संभाग तक सीमित नहीं रहेगा. रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर, रायगढ़ और कोरबा समेत प्रदेश के सभी क्षेत्रों में महिला प्रतिनिधित्व का नया समीकरण देखने को मिल सकता है.

छत्तीसगढ़ विधानसभा: रात 2.36 बजे तक सदन में चली बहस फिर औंधे मुंह गिरा  अविश्वास प्रस्ताव, 136 बिंदुओं पर हुई तीखी बहस

2023 में 50 सीटों पर महिलाओं ने अधिक मतदान किया

2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 90 सीटों में से 50 ऐसी थीं, जहां महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा था. इन निर्वाचन क्षेत्रों में भरतपुर-सोनहत, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुंड्रा, अंबिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, सारंगढ़, खरसिया, धरमजयगढ़, रामपुर, पाली तानाखार, जैजैपुर, मरवाही, सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, राजिम, बिंद्रानवागढ़, सिहावा, डोंडीलोहारा, गुंडरदेही, संजारी बालोद, धमतरी, दुर्ग शहर, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला-मानपुर, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा शामिल हैं. ऐसे में महिला आरक्षण लागू होने की स्थिति में प्रदेश की चुनावी राजनीति में महिलाओं की भूमिका और महत्वपूर्ण हो सकती है.

लोकसभा की सीटें भी 11 से बढ़कर 17 होने का अनुमान

परिसीमन का असर केवल विधानसभा तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि लोकसभा क्षेत्रों का स्वरूप भी बदल सकता है. छत्तीसगढ़ में फिलहाल लोकसभा की 11 सीटें हैं, जिनकी संख्या प्रस्तावित 50 प्रतिशत वृद्धि के आधार पर 16 या 17 तक पहुंचने का अनुमान है. यदि सीटें 17 होती हैं, तो प्रदेश को छह नए सांसदों का प्रतिनिधित्व मिल सकता है. संभावित पुनर्गठन में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और बस्तर जैसे क्षेत्रों की भूमिका अहम हो सकती है. रायपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को अलग संसदीय प्रतिनिधित्व देने, दुर्ग-भिलाई के साथ बालोद-बेमेतरा क्षेत्र का पुनर्गठन करने और बिलासपुर के साथ मुंगेली-पेंड्रा क्षेत्र को नए स्वरूप में व्यवस्थित करने की संभावना पर चर्चा है. इसी तरह सरगुजा-अंबिकापुर और जशपुर के साथ बस्तर तथा दक्षिण बस्तर के संसदीय प्रतिनिधित्व का ढांचा भी बदल सकता है.

यह भी पढ़ें : CG News: 100 में 6 नंबर पाने वाले भी बने शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें