MP News: MPESB ग्रुप-3 सब इंजीनियर भर्ती 2026: दोबारा शुरू होंगे आवेदन, संविदाकर्मियों को मिलेगा 50% आरक्षण

MP News: MPESB ग्रुप-3 सब इंजीनियर भर्ती 2026: दोबारा शुरू होंगे आवेदन, संविदाकर्मियों को मिलेगा 50% आरक्षण

MP News: MPESB ग्रुप-3 सब इंजीनियर भर्ती 2026: दोबारा शुरू होंगे आवेदन, संविदाकर्मियों को मिलेगा 50% आरक्षण

MP News: मध्यप्रदेश में सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन, लैब टेक्नीशियन और अन्य समकक्ष पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आई है. मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ‘समूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026’ के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को नए सिरे से शुरू करने का फैसला लिया है. हाईकोर्ट में लगी याचिका के बाद भर्ती नियमों में बड़े संशोधन किए गए हैं, जिसके चलते बोर्ड ने दोबारा फॉर्म भरने का अवसर दिया है.

स्क्रीन बदली, सीटें सेट हुईं, जवाब बरसे…रतलाम के एग्जाम लैब में कैसे खेला  गया 'डिजिटल चीटिंग' का थ्रिलर? | MP Abkari Constable Recruitment Ratlam  Digital Cheating Scandal ...

दिसंबर-जनवरी में होगी परीक्षा

संशोधित शेड्यूल के अनुसार, अब पात्र अभ्यर्थी 13 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से दोबारा ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. भरे गए आवेदनों में संशोधन की सुविधा 13 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी. MPESB द्वारा यह परीक्षा दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाना प्रस्तावित है. बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत संशोधित नियम पुस्तिका (Rulebook) जारी करेगा.

संविदाकर्मियों को मिला 50% आरक्षण का लाभ

इस पूरे विवाद की शुरुआत 29 अगस्त 2026 को जारी विज्ञापन से हुई थी, जिसमें जल संसाधन (WRD) और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में संविदाकर्मियों को 50% आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया था. जबलपुर के राजू यादव सहित 24 संविदाकर्मियों ने अधिवक्ता नवीन सैनी के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. जस्टिस विवेक कुमार सिंह की कोर्ट में सुनवाई से ठीक पहले दोनों विभागों ने संशोधन आदेश जारी कर संविदा कर्मचारियों के लिए 50% सीटें आरक्षित करने का प्रावधान जोड़ दिया.

अब बढ़ेंगे उपयंत्री के पद

इससे पहले MPESB ने 18 अगस्त को समूह-3 का विज्ञापन जारी कर 1040 पदों के लिए 29 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक आवेदन मंगाए थे. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न विभागों और शासकीय उपक्रमों से उपयंत्री (Sub Engineer) के अतिरिक्त रिक्त पदों की मांग (Requisition) मंडल को प्राप्त हुई. नए पदों के जुड़ने और आरक्षण के नए नियमों के शामिल होने से अब कुल पदों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी.

नए और पुराने अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड का फैसला

भर्ती नियमों में संविदा आरक्षण लागू होने और नए पदों के शामिल होने के बाद अब सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए चयन के रास्ते फिर से खुल गए हैं. जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन नहीं किया था या जो नए नियमों के तहत पात्र हुए हैं, वे निर्धारित तिथियों में फॉर्म जमा कर सकेंगे. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और संशोधित नीतियों के तहत ही आगे बढ़ाया जाएगा.

यह भी पढ़ें : Rewa News: गांधी जयंती के अवसर पर केंद्रीय जेल रीवा से 7 कैदियों की रिहाई, विशेष परिहार के तहत बंदी हुए आजाद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें