MP News: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर तेज, 29 जिलों में आंधी-बारिश; 20 जून के बाद दस्तक दे सकता है मानसून

MP News: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर तेज, 29 जिलों में आंधी-बारिश; 20 जून के बाद दस्तक दे सकता है मानसून

MP News: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर तेज, 29 जिलों में आंधी-बारिश; 20 जून के बाद दस्तक दे सकता है मानसून

MP News: मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक एंट्री भले ही अभी बाकी हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियों ने पूरे प्रदेश का मौसम बदल दिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान 29 जिलों में तेज आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस बार प्रदेश में मानसून सामान्य तिथि से 5 से 7 दिन देरी से पहुंच सकता है।

29 जिलों में बदला मौसम

बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। श्योपुर में सबसे अधिक करीब पौने दो इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मंडला में पौन इंच, जबकि भोपाल, नर्मदापुरम और राजगढ़ में लगभग आधा इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, गुना, दमोह, सागर, उमरिया, मलाजखंड, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, विदिशा और मैहर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं बैतूल, हरदा, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, रीवा, धार, बड़वानी, बुरहानपुर, मुरैना, अशोकनगर, जबलपुर, नरसिंहपुर और शहडोल में भी वर्षा दर्ज की गई। भोपाल के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की खबरें भी सामने आई हैं।

बारिश से लुढ़का तापमान

लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के चलते प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है, इंदौर में 25.8 डिग्री, ग्वालियर में 27.3 डिग्री, उज्जैन में 25.5 डिग्री और जबलपुर में 27.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भोपाल समेत 22 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा या उससे अधिक रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, अलर्ट वाले जिलों में श्योपुर, मुरैना, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, राजगढ़, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, नरसिंहपुर, सागर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, छतरपुर और दमोह शामिल हैं।

20 से 22 जून के बीच पहुंच सकता है मानसून

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ लाइन और अन्य मौसमी प्रणालियों के सक्रिय रहने से प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान कई क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला बना रहेगा, आमतौर पर मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून के आसपास प्रवेश करता है, लेकिन इस बार इसके 20 से 22 जून के बीच पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में जो बारिश हो रही है, वह पूरी तरह प्री-मानसून सिस्टम का प्रभाव है।

यह भी पढ़ें : MP News: गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई विधायक की स्कॉर्पियो, वाहन में लगी आग

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें