Rewa News: रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो साल से फरार 7 हजार का इनामी आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Rewa News: रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो साल से फरार 7 हजार का इनामी आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Rewa News: रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो साल से फरार 7 हजार का इनामी आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Rewa News: रीवा के गुढ़ थाना पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे 7 हजार रुपये के इनामी आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज था. अपराध दर्ज होने के बाद वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था.

महाराष्ट्र में छिपाकर रह रहा था आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान हरदी गांव निवासी कैलाश शुक्ला के रूप में हुई है. मुखबिर और साइबर सेल से जानकारी मिली कि आरोपी महाराष्ट्र में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा है. सूचना मिलने के बाद गुढ़ थाना पुलिस ने विशेष टीम बनाकर महाराष्ट्र के लिए रवाना किया.

1000 किलोमीटर दूर पहुंची पुलिस टीम

पुलिस टीम ने महाराष्ट्र में आरोपी के ठिकाने की जानकारी जुटाई और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस आरोपी को करीब 1000 किलोमीटर का सफर तय कर रीवा लेकर पहुंची. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया.

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में साइबर सेल और पुलिस टीम की सक्रियता से यह कार्रवाई सफल हुई.

यह भी पढ़ें : Rewa News: सगरा थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय बुजुर्ग से मारपीट का आरोप, धमकी देने का वीडियो वायरल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें