Rewa News: रीवा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का हुआ जोरदार स्वागत, रोड शो में लहराई तलवार

Rewa News: रीवा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का हुआ जोरदार स्वागत, रोड शो में लहराई तलवार

Rewa News: रीवा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का हुआ जोरदार स्वागत, रोड शो में लहराई तलवार

Rewa News: मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के रीवा आगमन पर रविवार रात शहर में एक विशाल रोड शो निकाला गया. चंद्रलोक होटल में स्वागत के बाद यह वाहन रैली जय स्तंभ चौक से शुरू होकर बैज धर्मशाला तक पहुंची. इस दौरान पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया.

तलवार लहराने का वीडियो आया सामने

रैली और रोड शो के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का एक अनूठा अंदाज देखने को मिला. रोड शो के दौरान उन्होंने रैली में तलवार लहराई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है और यह शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

कई दिग्गज नेता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस रोड शो में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इसके अलावा विधायक नागेंद्र सिंह, दिव्यराज सिंह, सिद्धार्थ तिवारी, नरेंद्र प्रजापति, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी और नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडेय समेत कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही.

संगठनों ने जगह-जगह किया स्वागत

रोड शो का मार्ग में जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया. खन्ना चौराहा पर अल्पसंख्यक मोर्चा, स्टेच्यू चौराहा पर फोर्ट रोड के व्यापारियों, प्रकाश चौराहा पर बैस समाज, हेमू कालानी चौक पर सिंधी समाज और शिल्पी प्लाजा पर स्थानीय व्यापारी संघ ने हेमंत खंडेलवाल का आत्मीय अभिनंदन किया.

संभागीय प्रवास से कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह

रोड शो के समापन के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल राजनिवास पहुंचे. उनके इस संभागीय प्रवास और रोड शो के जरिए विंध्य क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में नए ऊर्जा और उत्साह का संचार देखने को मिला.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में नशीली सिरप के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, कोरेक्स की शीशियों की माला पहनकर लगाया झाड़ू

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें