Rewa News: रीवा में तीन दिन से लगातार बारिश, नदियां उफान पर और कई बराज के गेट खोले गए

Rewa News: रीवा में तीन दिन से लगातार बारिश, नदियां उफान पर और कई बराज के गेट खोले गए

Rewa News: रीवा में तीन दिन से लगातार बारिश, नदियां उफान पर और कई बराज के गेट खोले गए

Rewa News: इस मानसून में बारिश की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई थी. जुलाई का महीना बादलों के इंतजार में गुजर गया, लेकिन अगस्त आते ही मौसम ने करवट ली. पिछले तीन दिनों से रीवा और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. शुक्रवार को सुबह से हुई तेज बारिश के बाद खेतों और छोटे बांधों में पानी भर गया, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे.

इस सीजन की पहली जोरदार बारिश में खुले बकिया और बीहर बराज के 20 गेट, नदी का बढ़ा जलस्तर, अदवा ने भी दी टेंशन

नदियों का बढ़ा जलस्तर

पहाड़ी क्षेत्रों में हुई तेज बारिश का असर नदियों और जलाशयों पर भी दिखाई दिया. पड़ोसी सतना जिले में हुई बारिश के बाद बकिया और बीहर बराज का जलस्तर लगातार बढ़ता गया. जलस्तर निर्धारित सीमा के करीब पहुंचने पर बराज के गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की गई. उत्तर प्रदेश के अदवा बांध के गेट भी खोले गए हैं, जिसका पानी बेलन नदी के जरिए रीवा क्षेत्र में पहुंचता है.

निपनिया का पुराना पुल डूबा

लगातार बारिश के बाद बीहर और बिछिया नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. गुढ़ क्षेत्र में हुई भारी बारिश का असर बिछिया नदी में दिखाई दिया और पानी बढ़ने के बाद निपनिया का पुराना पुल डूब गया. नदी में तेज बहाव चल रहा है. वहीं ईको पार्क भी चारों तरफ से पानी से घिर गया है और किनारे के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं.

बराज के इतने गेट खोले गए

बकिया बराज का अधिकतम जलस्तर 279.90 मीटर बताया गया है. इसके 10 गेट 25-25 सेंटीमीटर खोले गए हैं और करीब 422 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है. बीहर बराज के 4 गेट 2-2 मीटर और 6 गेट 50-50 सेंटीमीटर खोले गए हैं, जिससे करीब 320 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है. अदवा बांध के 3 गेट 3-3 मीटर और 3 गेट 4-4 मीटर खोले गए हैं.

गुढ़ में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में गुढ़ में सबसे ज्यादा 46 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा हुजूर में 32, रायपुर कर्चुलियान में 23, सिरमौर में 27, त्योंथर में 5, सेमरिया में 13, मनगवां में 20 और जवा में 19 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई. 1 जून से 15 अगस्त 2026 तक रीवा में औसतन 277.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. लगातार बारिश के चलते नदी और जलाशयों के आसपास निगरानी बढ़ाई जा रही है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में संविधान की पुस्तक लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, हल्द्वानी की घटना के खिलाफ प्रदर्शन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें