Rewa News: सरपंच का चुनाव जीतने के बाद सनरूफ से बाहर निकलकर नाचे सांसद जनार्दन मिश्रा के बेटे अंकुर मिश्रा, वीडियो वायरल

Rewa News: सरपंच का चुनाव जीतने के बाद सनरूफ से बाहर निकलकर नाचे सांसद जनार्दन मिश्रा के बेटे अंकुर मिश्रा, वीडियो वायरल

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से सांसद जनार्दन मिश्रा के बेटे अंकुर मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. हिनौता ग्राम पंचायत से सरपंच का चुनाव जीतने के बाद अंकुर मिश्रा का विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें वे कार की सनरूफ से बाहर निकलकर हाथ हिलाते और डांस करते नजर आए.

Rewa Panchayat Election Result | Ankur Mishra Wins Hinauta Sarpanch Post

गाने पर थिरके समर्थकों के साथ

विजय जुलूस के दौरान काफिले में कई गाड़ियां शामिल थीं और समर्थक जीत का जश्न मना रहे थे. इसी बीच कार की सनरूफ से बाहर निकले अंकुर मिश्रा ‘दबदबा था, दबदबा है, दबदबा बना रहेगा’ गाने की धुन पर डांस करते दिखे. उनके इस अनोखे अंदाज और जश्न का वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है.

एक कमरे में थे 1100 वोटर... वोट चोरी के आरोपों पर BJP सांसद का पलटवार, 2003  का मामला उठाकर कांग्रेस को लिया आड़े हाथ - Rewa BJP MP Janardan Mishra has  confirmed

366 वोटों से हासिल की जीत

हिनौता पंचायत का यह चुनाव शुरुआत से ही सुर्खियों में रहा है. चुनाव प्रचार के दौरान अंकुर मिश्रा साइकिल से गांव-गांव घूमकर लोगों से वोट मांगते नजर आए थे. उन्होंने खुद को सांसद का बेटा बताने के बजाय एक साधारण प्रत्याशी के रूप में पेश किया था. चुनाव नतीजों में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 366 वोटों के बड़े अंतर से हराकर सरपंच पद पर कब्जा जमाया.

शिकायत से लेकर जीत के जश्न तक रहा विवाद

गौरतलब है कि मतदान प्रक्रिया के दौरान भी अंकुर मिश्रा चर्चा में आए थे, जब उन्होंने एक प्रस्तावक पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक स्तर पर शिकायत दर्ज कराई थी. अब चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद उनके इस भव्य विजय जुलूस और डांस के वीडियो ने एक बार फिर उन्हें रीवा जिले में चर्चा के केंद्र में ला खड़ा किया है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायल युवक से मारपीट, डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों पर लगे गंभीर आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें