Rewa News: जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही, डॉक्टर और स्टाफ नदारद, मरीज परेशान

Rewa News: जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही, डॉक्टर और स्टाफ नदारद, मरीज परेशान

Rewa News: जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही, डॉक्टर और स्टाफ नदारद, मरीज परेशान

Rewa News: रीवा जिले के जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शनिवार को स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई नजर आई। अस्पताल की ओपीडी बंद रही और कई कक्षों पर ताले लटके मिले, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

डॉक्टर और स्टाफ नदारद, मरीज परेशान

ड्यूटी समय पर न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही स्वास्थ्य कर्मचारी। दूर-दराज के गांवों से आए मरीज घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन इलाज नहीं मिलने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा, मरीज प्रीतू यादव ने बताया कि ओपीडी पूरी तरह बंद थी और काफी इंतजार के बाद भी कोई डॉक्टर नहीं आया। वहीं राजेश पटेल और सुनीता साकेत ने भी अस्पताल में ताला लगे होने और इलाज न मिलने की शिकायत की।

ग्रामीणों का आरोप: अक्सर रहती है लापरवाही

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, जवा स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर डॉक्टर और स्टाफ अनुपस्थित रहते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो।

यह भी पढ़ें : Rewa News: गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और बाइक चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी जेल भेजे गए

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें