Rewa News: एनएच-30 पर बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की पहचान और कार्रवाई

Rewa News: एनएच-30 पर बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की पहचान और कार्रवाई

Rewa News: एनएच-30 पर बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की पहचान और कार्रवाई

Rewa News: रीवा जिले में तेज रफ्तार स्पोर्ट बाइक से खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। एनएच-30 पर विपिन नाम का एक युवक बीच सड़क पर चलती बाइक पर खड़े होकर और आगे का पहिया उठाकर स्टंट करता नजर आया, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ गई।

सोशल मीडिया के लिए जान से खिलवाड़

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में इस तरह की स्टंटबाजी लगातार बढ़ रही है। कुछ युवक सोशल मीडिया पर वायरल होने और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और अपनी जान के साथ दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे हैं।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मोहनिया टनल में भी इसी तरह के खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो चुका है, जिसने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए थे, एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि मामला सोशल मीडिया के जरिए संज्ञान में आया है। युवक की पहचान की जा रही है और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने रीवा में सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि इस तरह की लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Rewa News: जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही, डॉक्टर और स्टाफ नदारद, मरीज परेशान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें