Rewa News: रीवा का 750 मेगावाट अल्ट्रा मेगा सोलर प्रोजेक्ट, दिल्ली मेट्रो को रोशन करने वाली जमीन के ग्रामीण आज भी अंधेरे में

Rewa News: रीवा का 750 मेगावाट अल्ट्रा मेगा सोलर प्रोजेक्ट, दिल्ली मेट्रो को रोशन करने वाली जमीन के ग्रामीण आज भी अंधेरे में

Rewa News: रीवा का 750 मेगावाट अल्ट्रा मेगा सोलर प्रोजेक्ट, दिल्ली मेट्रो को रोशन करने वाली जमीन के ग्रामीण आज भी अंधेरे में

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थित बदवार पहाड़, कभी भारतीय सेना के युद्ध अभ्यास और तोपों की गड़गड़ाहट के लिए जाना जाता था. हालांकि, आज यह पहाड़ हजारों सोलर पैनलों से ढका हुआ है और देश के सबसे बड़े और चर्चित सौर ऊर्जा केंद्रों में शामिल है. करीब 1590 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस 750 मेगावाट क्षमता वाले अल्ट्रा मेगा सोलर पावर प्रोजेक्ट से बनने वाली बिजली देश के बड़े हिस्सों के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो को भी रोशन कर रही है.

रीवा सोलर प्लांट पर विवाद: सरकार का 'असत्याग्रह' या विपक्ष की 'अज्ञानता'! - rewa  solar power project controversy full story pm modi congress rahul gandhi  shivraj singh - AajTak

गांव बिजली कटौती से हलकान

परियोजना की इस चमकदार तस्वीर के पीछे एक दुखद पहलू भी है. परियोजना से सटे डढ़वा, बरसयता, इटार, तमारा, बदवार और मनिकवार जैसे गांवों के ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें 24 घंटे निर्बाध बिजली का जो वादा किया गया था, वह आज तक अधूरा है. देश को रोशन करने वाली इस विशाल परियोजना के पास बसे ग्रामीण खुद रोजाना भारी बिजली कटौती और अंधेरे का सामना करने को मजबूर हैं.

एमपी में 150 मेगावाट सोलर प्लांट के लिए चिह्नित की गई 874 एकड़ जमीन | Mp  News 874 Acres Of Land Marked For 150 Mw Solar Plant

रोजगार की कमी और तापमान में बढ़ोतरी

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रोजेक्ट की स्थापना के समय क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार देने के बड़े दावे किए गए थे, लेकिन उनका अपेक्षित लाभ उन्हें नहीं मिला. इसके अलावा, ग्रामीणों का यह भी कहना है कि हजारों एकड़ में लगे सोलर पैनलों के कारण गर्मी के दिनों में इलाके का तापमान पहले की तुलना में कई गुना बढ़ गया है, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है.

खेतों तक जाने वाले रास्ते बंद

इस सौर ऊर्जा परियोजना ने स्थानीय किसानों की समस्याएं भी बढ़ा दी हैं. घर और खेतों के बीच सोलर प्लांट का विशाल इलाका आ जाने के कारण सीधे रास्ते बंद हो गए हैं. जिन खेतों तक पहुंचने में पहले कुछ मिनट लगते थे, अब किसानों को 15 से 20 किलोमीटर तक का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है. इस संबंध में स्थानीय विधायक द्वारा कई बार पत्राचार भी किया गया, लेकिन स्थायी समाधान न निकलने से खेती और आजीविका का संकट गहरा गया है.

कलेक्टर ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

ग्रामीणों की इन समस्याओं और शिकायतों का मामला अब रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के संज्ञान में पहुंचा है. कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यदि ग्रामीणों के प्रतिवेदन के आधार पर ये समस्याएं सही पाई जाती हैं, तो मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में ठोस प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश बीजेपी में संगठन को धार देने की तैयारी, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा का भोपाल दौरा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें