Sidhi News: सीधी में सोन नदी में नहाने गए दो युवक लापता, डूबने की आशंका
Sidhi News: सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र के केतकिन घाट में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सोन नदी में नहाने गए दो युवक लापता हो गए। आशंका जताई जा रही है कि दोनों गहरे पानी में डूब गए हैं।

नदी पार करने के दौरान हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शी प्रिंस साकेत के अनुसार, राजा साकेत और संजय साकेत अपने साथी के साथ नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान दोनों ने नदी पार करने की कोशिश की और बीच धारा में पहुंचते ही गहरे पानी में फंस गए।
बचाने की कोशिश नाकाम रही
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों युवकों ने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन तैरना नहीं आने के कारण वह उन्हें बचा नहीं सका। इसके बाद उसने गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की सूचना दी, सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर तलाश शुरू की, लेकिन सोन नदी के तेज बहाव और गहराई के कारण कोई सफलता नहीं मिल सकी।
पुलिस और SDRF टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलने के बाद अमिलिया थाना पुलिस और सिहावल चौकी की टीम मौके पर पहुंची। बाद में SDRF टीम को बुलाया गया, जिसने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, SDRF की टीम लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका था और राहत कार्य जारी है।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, एक की मौत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
