Sidhi News: सीधी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, एक की मौत
Sidhi News: सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के ग्राम खड़बड़ा में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीन युवक सवार थे।
एक युवक की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल
इस हादसे में सर्वेश कोल (22) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि प्रवीण साकेत (18) और अर्जुन कोल (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मामूली सफर बना आखिरी यात्रा
जानकारी के अनुसार, सर्वेश कोल अपने मामा के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में आया था। वह अपने साथियों के साथ देर रात सोन नदी की ओर घूमने निकला था, तभी यह हादसा हो गया, दोनों घायलों को पहले अमिलिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय सीधी रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जांच के बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है, अमिलिया थाना पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ट्रैक्टर के मालिक और चालक की पहचान की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में पेट्रोल पंप के पास टूटा 440 वोल्ट का चालू तार, बड़ा हादसा टला
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
