CG News: रायपुर में 430 प्रयोगशाला परिचारकों को नियुक्ति पत्र, CM साय बोले – पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

CG News: रायपुर में 430 प्रयोगशाला परिचारकों को नियुक्ति पत्र, CM साय बोले – पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

CG News: रायपुर में 430 प्रयोगशाला परिचारकों को नियुक्ति पत्र, CM साय बोले – पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

CG News: छत्तीसगढ़ में युवाओं के सशक्त भविष्य की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 430 चयनित प्रयोगशाला परिचारकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह कार्यक्रम रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया।

पारदर्शी भर्ती पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। ई-प्रणाली और प्रशासनिक सुधारों के जरिए भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग’ का गठन किया है। साथ ही भर्ती परीक्षाओं को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल और परीक्षा कैलेंडर की व्यवस्था पर काम किया जा रहा है।

प्रयोगशाला परिचारक के पदों पर हुई नियुक्ति, सीएम विष्णु देव साय ने युवाओं  को दी बधाई, व्यापम के जरिए हुई थी परीक्षा

युवाओं को दी प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों से निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपील की और कहा कि वे विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने इस भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता और सुशासन पर आधारित ऐतिहासिक पहल बताया।

अधिकारियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा सचिव एस. भारतीदासन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं, सरकार का कहना है कि यह नियुक्तियां विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप युवाओं को सशक्त बनाने और राज्य के विकास को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: सुकमा में बदलाव की मिसाल, पीएम आवास योजना से माड़वी कोसा का सपना हुआ साकार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें