CG News: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 3.95 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से राहत
CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक गंभीर किडनी रोगी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत मरीज के किडनी प्रत्यारोपण और उपचार के लिए 3 लाख 95 हजार 121 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
गंभीर स्थिति में मरीज को मिला सहारा
44 वर्षीय जितेन्द्र कुमार यादव गंभीर किडनी रोग से पीड़ित हैं और उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ था, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में सहायता के लिए आवेदन किया, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तत्काल संज्ञान लिया और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निर्देश दिए। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर राशि जारी कर दी गई।

अहमदाबाद में होगा इलाज
स्वीकृत राशि का उपयोग अहमदाबाद स्थित जी.आर. दोशी एवं के.एम. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ किडनी एंड रिसर्च सेंटर में किडनी प्रत्यारोपण, इलाज और दवाइयों पर किया जाएगा। इससे मरीज के जीवनरक्षक उपचार का मार्ग प्रशस्त हो गया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी गंभीर मरीज केवल आर्थिक कारणों से इलाज से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से यह योजना जरूरतमंदों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है।
परिवार ने जताया आभार
सहायता मिलने के बाद मरीज और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस मदद से अब इलाज की उम्मीद मजबूत हुई है और जीवन बचाने का रास्ता खुल गया है, यह पहल राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीति और संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण है, जो गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर आर्थिक सहयोग देकर जीवन बचाने में मदद कर रही है।
यह भी पढ़ें : CG News: योग अपनाएं, नशामुक्त समाज बनाएं, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कांकेर में सामूहिक योगाभ्यास
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

