CG News: बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद् और राष्ट्रवादी चिंतक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रहरी थे डॉ. मुखर्जी
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया, मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारतीय राजनीति को मजबूत वैचारिक दिशा प्रदान की। राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने और देश की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
आज भी प्रेरणा देते हैं उनके विचार
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार, संघर्ष और त्याग आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राष्ट्र निर्माण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में उनके सिद्धांत मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते हुए डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को अपनाना आवश्यक है। उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती दी जा सकती है, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सौरभ सिंह, राम गर्ग सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्य सचिव विकासशील ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, विधानसभा सत्र की तैयारियों पर दिया जोर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
