CG News: मुख्य सचिव विकासशील ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, विधानसभा सत्र की तैयारियों पर दिया जोर
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक लेकर महत्वपूर्ण योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में शासन की प्राथमिक योजनाओं के क्रियान्वयन, ऑनलाइन सेवाओं और आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सेवा सेतु से जुड़ें सभी ऑनलाइन सेवाएं
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को बेहतर और आसान सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी ऑनलाइन सेवाओं को ‘सेवा सेतु’ प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाओं का विस्तार शासन की प्राथमिकता है और इससे लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिलेगा, बैठक में आगामी 13 से 17 जुलाई 2026 तक प्रस्तावित छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जरूरी जानकारी और दस्तावेजों के साथ तैयार रहने तथा संबंधित अधिकारियों की विधानसभा में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्राथमिकता वाले कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
मुख्य सचिव ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं और परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और समय-सीमा के भीतर लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर दिया।
इन योजनाओं की हुई समीक्षा
बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं और पोर्टलों की प्रगति की समीक्षा की गई, जिनमें शामिल हैं—
• ई-ऑफिस
• लोक सेवा गारंटी
• नियद नेल्लानार डैशबोर्ड
• सुघ्घर छत्तीसगढ़
• पीएम प्रगति पोर्टल
• ई-प्रगति सीजी स्टेट पोर्टल
• डी-रेगुलेशन ई-गजट
• सेवा सेतु
• मनरेगा
• पीएम सूर्य घर बिजली योजना
अधिकारियों से इन योजनाओं की वर्तमान स्थिति और प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई।
रिक्त पदों की जानकारी अपडेट करने के निर्देश
मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों की अद्यतन जानकारी तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारी चयन मंडल से संबंधित कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई, ताकि भर्ती प्रक्रियाओं को समय पर आगे बढ़ाया जा सके, बैठक में विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी विभागों को शासन की प्राथमिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़ें : CG News: रायगढ़ को मिलेगा नया स्वरूप, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
