CG News: नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में विकास और जनविश्वास की जीत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नक्सलवाद और माओवाद के खिलाफ देश की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया था और आज उसके सकारात्मक परिणाम देश के सामने दिखाई दे रहे हैं। जिन इलाकों में कभी भय, हिंसा और अविश्वास का माहौल था, वहां अब विकास और नई संभावनाओं का दौर शुरू हो चुका है।
कभी विकास कार्यों का होता था विरोध
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षा और आजीविका की चिंता सताती थी। सड़क निर्माण, संचार सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों को हिंसा के जरिए बाधित किया जाता था। निर्माण सामग्री को नुकसान पहुंचाया जाता था और विकास परियोजनाओं को रोकने की कोशिशें होती थीं।
![]()
हजारों किलोमीटर सड़कें और मोबाइल टावर बने
उन्होंने बताया कि सरकार ने चुनौतियों के बावजूद नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। पिछले वर्षों में हजारों किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया, हजारों मोबाइल टावर लगाए गए और दूर-दराज गांवों तक संचार सुविधाएं पहुंचाई गईं। बैंकिंग, डाक सेवाओं और वित्तीय समावेशन के जरिए लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया।
सिर्फ सुरक्षा नहीं, लोगों का भरोसा भी जीता
प्रधानमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई केवल सुरक्षा अभियानों तक सीमित नहीं रही। सरकार ने आम लोगों की उम्मीदों और जरूरतों को पूरा करने पर भी विशेष ध्यान दिया। जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास बढ़ाने के प्रयास किए गए, प्रधानमंत्री ने बस्तर का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां कभी हिंसा और आतंक का माहौल था, वहां अब युवा खेल, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों में लाखों युवाओं की भागीदारी इस सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुरक्षा बलों के साहस और केंद्र-राज्य सरकारों की समन्वित रणनीति ने बस्तर सहित पूरे नक्सल प्रभावित क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है, मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां कभी नक्सलवाद का आतंक था, वहां आज सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। बस्तर की पहचान अब हिंसा नहीं, बल्कि विकास, जनभागीदारी, खेल, पर्यटन और नई संभावनाओं से बन रही है, मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सुशासन और विकास का राष्ट्रीय मॉडल बनेगा। साथ ही बस्तर देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।
यह भी पढ़ें : CG News: बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
