CG News: पुण्यतिथि पर राज्यपाल रमेन डेका ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

CG News: पुण्यतिथि पर राज्यपाल रमेन डेका ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

CG News: पुण्यतिथि पर राज्यपाल रमेन डेका ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

CG News: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रखर राष्ट्रवादी नेता, महान शिक्षाविद् एवं जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका योगदान भारतीय लोकतंत्र और राष्ट्रवादी विचारधारा के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा, राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श, विचार और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अर्पित किए पुष्प

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उनके राष्ट्रसेवा और देशहित में किए गए योगदान को याद किया गया, वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। देश की अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनके संघर्ष को हमेशा याद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें : CG News: नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में विकास और जनविश्वास की जीत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें